Move to Jagran APP

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: झारखंड-त्रिपुरा मैच 21 अक्टूबर से चाईबासा में

ईस्ट जोन विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर 16 क्रिकेट मैच के तहत झारखंड एवं त्रिपुरा के बीच तीन दिवसीय मैच आगामी 21 से 23 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 01:04 PM (IST)
विजय मर्चेंट ट्रॉफी: झारखंड-त्रिपुरा मैच 21 अक्टूबर से चाईबासा में
विजय मर्चेंट ट्रॉफी: झारखंड-त्रिपुरा मैच 21 अक्टूबर से चाईबासा में

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर 16 क्रिकेट मैच के तहत झारखंड एवं त्रिपुरा के बीच खेला जाने वाला तीन दिवसीय मैच आगामी 21 से 23 अक्टूबर तक स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा।

loksabha election banner

इस संदर्भ में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव को लिखित जानकारी दी है। इससे पूर्व इस मैदान पर 2007 से लेकर अब तक कुल 11 मैच खेले जा चुके हैं और इन सभी मैचों में झारखंड विजयी रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि जीत के मामले में चाईबासा का बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान झारखंड के लिए शुरू से भाग्यशाली रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने चाईबासा को मैच आवंटित करने के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

टाटा स्टील का रन ए थॉन 28 अक्टूबर को

टाटा स्टील की ओर से पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में रन ए थॉन का आयोजन आगामी 28 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा। पहली दौड़ सुबह 6 बजे नोवामुंडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रन फोर बायोडायवर्सिटी इस बहुप्रतीक्षित इवेंट का थीम है। इस वर्ष यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की पहल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स से इस थीम को लिया गया है। नोआमुंडी रन ए थॉन में विभिन्न श्रेणियों के धावकों के लिए अलग-अलग इवेंट होंगे। सभी श्रेणियों की दौड़ के लिए पंजीकरण 15 अक्टूबर तक चलेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.