Move to Jagran APP

विद्या भारती ने आयोजित ऑनलाइन वैदिक गणित कार्यशाला, उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि वैदिक गणित हमारी संस्कृति की धरोहर

जमशेदपुर विभाग का विभाग स्तरीय वैदिक गणित आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जमशेदपुर विभाग के सभी संकुल के वैदिक गणित विषय प्रमुख एवं आचार्य बंधु शामिल हुए। विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि वैदिक गणित हमारी संस्कृति की धरोहर है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 05:03 PM (IST)
विद्या भारती ने आयोजित ऑनलाइन वैदिक गणित कार्यशाला, उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि वैदिक गणित हमारी संस्कृति की धरोहर
ऑनलाइन कार्यशाला के दौरान बच्चों एवं शिक्षको को वैदिक गणित के बारे में जानकारी देता आचार्य

जमशेदपुर, जासं। वर्चुअल माध्यम से जमशेदपुर विभाग का विभाग स्तरीय वैदिक गणित आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जमशेदपुर विभाग के सभी संकुल के वैदिक गणित विषय प्रमुख एवं आचार्य बंधु शामिल हुए। मुख्य अतिथि विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव सह प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने कहा कि वैदिक गणित हमारी संस्कृति की धरोहर है। इसका प्रारंभ आदि गुरु शंकराचार्य ने किया था । विद्या भारती ने इसे अपने केंद्रीय विषय में इसे स्थान दिया है। इसके माध्यम से गणित के बड़े से बड़े सवालों को कम समय में सरल हल किया जा सकता हैं जिससे बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा हैं जिसमें शहरी क्षेत्र से 60% तथा ग्रामीण क्षेत्र से 20% भैया बहन जुड़े हैं। लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलने पर विद्या भारती द्वारा मोहल्ला पाठशाला आरंभ किया जाएगा।

loksabha election banner

     कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया जिसमें विद्या विकास समिति झारखंड प्रांत के सह सचिव अजय कुमार तिवारी, प्रांतीय वैदिक गणित संयोजक विवेक नयन पांडे, सहसंयोजक पंकज कुमार मिश्र, प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख अजीत झा, सह प्रमुख राजीव रंजन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्यो की उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों का परिचय आचार्य संजय कुमार ( चाईबासा) तथा धन्यवाद ज्ञापन भरत (मुसाबनी ) एवं मंच का संचालन अरुण कुमार बंसल (बिरसानगर) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में आयोजित हुई, जिसमें गणित की विभिन्न विधाओं का प्रतिपादन प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख अजीत कुमार झा, प्रांतीय वैदिक गणित सुह प्रमुख राजीव रंजन एवं जमशेदपुर विभाग के वैदिक गणित प्रमुख अरुण कुमार बंसल द्वारा किया गया। अंत में शांति मंत्र द्वारा कार्यशाला का समापन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.