Move to Jagran APP

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में होगी धर्म सभा

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में धर्म सभा होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 06:10 PM (IST)
अयोध्या में  राम मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में होगी धर्म सभा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में होगी धर्म सभा

जमशेदपुर, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में धर्म सभा होगी। 25 नवंबर को धर्म सभा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाई कर रही है।

loksabha election banner

परिषद के प्रचार-प्रसाद प्रमुख सुभाष चटर्जी ने बताया कि कदमा गणेश पूजा मैदान में धर्म सभा प्रातः 11 बजे से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता राम मंदिर न्यास बोर्ड अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ श्री राम विलास वेदान्ती होंगे। उन्होंने बताया कि विहिप के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संघ के समस्त अनुषांगिक संगठन, सामाजिक संगठन तथा सभी हिन्दू संस्था आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं ।

जमशेदपुर के अलावा जमशेदपुर के आसपास के गांव एवं शहरों से भी लोगों की उपस्थिति होगी। पटमदा, हल्दीपोखर, खरसावां, आदित्यपुर, घाटशिला व अन्य स्थानों से लोग सम्मिलित होंगे। धर्म सभा में 40 से 45 हजार लोग जुटेंगे।

गणेश पूजा मैदान है चर्चित

कदमा का गणेश पूजा मैदान काफी चर्चित है। यहां प्रत्येक वर्ष गणेश पूजा के दौरान विशाल मेला का आयोजन होता है। इस मेले को देखने आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आते हैं। इस धार्मिक आयोजन में बालाजी गणपति विलास की महती भूमिका होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.