विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VB-G RAM-G मिशन से चमकेगा ग्रामीण झारखंड: जमशेदपुर में रोजगार सृजन अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा रथ

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:31 PM (IST)

झारखंड के जमशेदपुर में VB-G RAM-G रोजगार सृजन अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करना है।

विधायक सरयू राय और उपायुक्त राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया।

विधायक सरयू राय और उपायुक्त राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया। 

HighLights

  1. ग्रामीणों को रोजगार, आजीविका, जल सुरक्षा, आधारभूत संरचना की जानकारी।

  2. प्रचार रथ 15 से 28 नवंबर 2026 तक गांव-गांव पहुंचेगा।

जासं, जमशेदपुर। झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर जिला मुख्यालय से 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM-G रोजगार सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई है। 
 
विधायक सरयू राय और उपायुक्त राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया। यह अभियान 15 से 28 नवंबर 2026 तक जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। 
 
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार सृजन, आजीविका के नए अवसरों और VB-G RAM-G अधिनियम, 2025 के प्रावधानों से अवगत कराना है।
 

गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार रथ, चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा जोर 

जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया यह प्रचार रथ जिले की हर ग्राम पंचायत के गांव-गांव तक पहुंचेगा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को VB-G RAM-G अधिनियम के तहत मिलने वाले रोजगार के अवसरों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 
 
प्रशासन के अनुसार, इस अधिनियम के तहत ग्रामीण विकास के लिए मुख्य रूप से चार क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है:
 
  • जल सुरक्षा और संरक्षण: सिंचाई सुविधाओं का विकास, भूजल पुनर्भरण (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) और जल स्रोतों का संरक्षण। 
  • ग्रामीण आधारभूत संरचना: शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पक्की सड़कें (संपर्क मार्ग), नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना। 
  • आजीविका संवर्धन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वरोजगार और आजीविका के साधनों का विस्तार। 
  • जलवायु एवं आपदा प्रबंधन: बाढ़, सूखा, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से ग्रामीण समुदायों व उनकी परिसंपत्तियों की सुरक्षा करना।
 

डिजिटल तकनीक और ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगी कार्ययोजना 

इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय जरूरतों और भौगोलिक स्थिति के आधार पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 
 
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता के लिए पीएम गति शक्ति, जीआईएस (GIS) आधारित तकनीक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया जाएगा।
 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, निदेशक एनईपी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
 
जिला प्रशासन ने जिले के सभी ग्रामीणों से इस रोजगार सृजन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि VB-G RAM-G योजना की जानकारी और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।