Vande Bharat Train : अब टाटानगर से हावड़ा के बीच शान से दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कब से शुरू होगी इसकी सेवा
Vande Bharat Express Train रेलवे की तरफ से झारखंड को एक और वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। रांची से पटना के बाद अब टाटानगर से हावड़ा के बीच वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी और अब बहुत जल्द ही इसकी सेवा शुरू होने वाली है। सांसद विद्युत वरण महतो ने यह जानकारी दी है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Vande Bharat Train Tatanagar to Howrah: टाटा-हावड़ा के बीच 24 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि इसका परिचालन टाटानगर से प्रारंभ होगा। सांसद ने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी फोन पर दी। वैसे इसकी आधिकारिक घोषणा संभवतः शुक्रवार को की जाएगी।
वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आगामी रविवार से टाटानगर स्टेशन से प्रारंभ होगा।
अभी कुछ समय पूर्व ही मुझे केन्द्रीय रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी ने दूरभाष पर बताया कि टाटानगर से हावड़ा स्टेशन के बीच यह ट्रेन चलेगी। संभवतः शुक्रवार को इसकी अधिकृत घोषणा की जाएगी। pic.twitter.com/BbuEFRiXrW
— Bidyut Baran Mahato (@mpbidyutmahato) September 19, 2023
काफी दिनों से थी इस ट्रेन की मांग
सांसद ने इस सूचना के लिए रेलमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के लिए मैंने पूर्व में रेल मंत्री से आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए इसे धरातल पर उतारने का कार्य किया है। बता दें कि शहर में टाटानगर से हावड़ा तक के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: इस टीवी सीरीज को देख सातवीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी कई डरावनी तस्वीरें
यह झारखंड को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत है। इससे पहले रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा शुरू की गई थी।
बीते 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन रांची से पटना के बीच की दूरी 5.50 घंटे में तय कर लेती है।
यह भी पढ़ें: कुड़मियों का हल्ला बोल शुरू: मनोहरपुर व ओडिशा में ट्रेनें रोकी, नीमडीह में भी डटे, बंगाल में आंदोलन स्थगित
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।