अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अब्दुल सामी अदालत में पेश
:आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े होने के संदेह में हरियाणा के मेवात से पकडे़ गए बिष्टुपुर धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी की पेशी गुरुवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हुई। उसकी अगली पेशी 10 दिसंबर को होगी। पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इससे पहले उसकी पेशी आठ नवंबर को अदालत में हुई थी। सामी के साथ अब्दुल रहमान कटकी भी पेशी होनी थी। लगातार तीन तिथि में पेशी नहीं होने के कारण अब उसके खिलाफ अलग से मामले में अदालत में सुनवाई होगी। पेशी के दौरान बिष्टुपुर इंस्पेक्टर श्रीनिवास समेत अन्य अधिकारी तैनात रहे। पेशी के बाद अब्दुल सामी को बिष्टुपुर थाना ले जाया गया। रात साढ़े दस बजे उसे दिल्ली लेकर पुलिस रवाना हो गई। इससे पहले 25 अक्टूबर को अदालत में उसकी पेशी हुई थी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े होने के संदेह में हरियाणा के मेवात से पकडे़ गए बिष्टुपुर धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी की पेशी गुरुवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में हुई। उसकी अगली पेशी 10 दिसंबर को होगी। पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इससे पहले उसकी पेशी आठ नवंबर को अदालत में हुई थी। सामी के साथ अब्दुल रहमान कटकी भी पेशी होनी थी। लगातार तीन तिथि में पेशी नहीं होने के कारण अब उसके खिलाफ अलग से मामले में अदालत में सुनवाई होगी।
पेशी के दौरान बिष्टुपुर इंस्पेक्टर श्रीनिवास समेत अन्य अधिकारी तैनात रहे। पेशी के बाद अब्दुल सामी को बिष्टुपुर थाना ले जाया गया। रात साढ़े दस बजे उसे दिल्ली लेकर पुलिस रवाना हो गई। इससे पहले 25 अक्टूबर को अदालत में उसकी पेशी हुई थी।
बिष्टुपुर थाना के तत्कालीन इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने आंतकी संगठन से जुड़े रहने, देशद्रोह, विस्फोटक अधिनियम ओर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत बिष्टुपुर थाने में 20 जनवरी 16 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी इसी मामले में अब्दुल रहमान कटकी, नसीम, अहमद मसूद को दिल्ली की स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अहमद मसूद के धतकीडीह रज्जाक कालोनी आवास से आतंकी गतिविधि से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। अहमद मसूद और नसीम दोनों घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब्दुल रहमान कटकी ओडिशा का निवासी है, उसे 15 दिसंबर 15 को गिरफ्तार किया था। कटकी की निशानदेही पर अब्दुल सामी को हरियाणा से 18 जनवरी 16 को पकड़ा गया था।
सामी से मिलने पहुंचे थे उनके परिजन
अब्दुल सामी को जब दिल्ली व बिष्टुपुर पुलिस अदालत लेकर पहुंची तो पहले से ही सामी के पिता, चाचा और परिजन उपस्थित थे, लेकिन ज्यादा देर तक उससे बात नहीं कर सके। सामी की गिरफ्तारी हरियाणा के मेवात से अलकायदा से जुड़े होने के संदेह में हुई थी।
अब्दुल सामी और कटकी की निशानदेही पर दो की शहर से हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल बांच की पुलिस की सूचना पर जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धातकीडीह के रज्जाक कॉलोनी निवासी से अब्दुल मसूद और पुरुलिया रोड से मो. नसीम को गिरफ्तार किया था। इन पर भी अलकायदा के लिए काम करने का आरोप है।