टीडब्ल्यूयू उपचुनाव में आज रात अंतिम, आज रात भारी
टाटा वर्कर्स यूनियन में उपचुनाव को अब केवल एक दिन ही बचा है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में उपचुनाव को अब केवल एक दिन ही बचा है। 17 जून को सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। चार बजे से मतगणना होगी। पांच बजे तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी जीत सुनिश्चित करने के लिए आज की रात अंतिम और आज ही की रात भारी होगी।
कमेटी मेंबर के 11 पदों के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से मात्र पांच उम्मीदवार ही ऐसे हैं जो पूर्व में भी कमेटी मेंबर का चुनाव लड़ चुके हैं। शेष 36 कर्मचारी पहली बार इस चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। यही वजह है कि चुनाव को लेकर इन कर्मचारियों में खासा उत्साह है। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूम-घूमकर ये कर्मचारियों से समर्थन मांग रहे हैं। कई प्रत्याशियों को यूनियन के पदाधिकारी भी पीछे से सपोर्ट कर रहे हैं।
किस विभाग से कौन प्रत्याशी
सिंटर प्लांट - अजय कुमार, जुगल सोना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, लखी पदो महतो व राकेश कुमार सिंह।
प्रोक्योरमेंट - एम. रवि कुमार व उमेश कुमार सिंह।
कोल्ड रोलिंग मिल - मनोज कुमार बेहरा, समीर रंजन मुखर्जी, अजय कुमार सिंह व संदीप कुमार बेहरा।
हॉट स्ट्रिप मिल - शिव शंकर कुमार सिंह, एस. चंद्रशेखर रेड्डी, कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रकाश महतो व एन. वेंकट रामा राव।
सर्विसेज पूल - गोपाल मुर्मू, प्रदीप कुमार सरकार, प्रसिद्ध नारायण मिश्रा व संजय कुमार सिंह।
सरप्लस पूल - राम सुंदर व गुरुचरण।
एलडी शॉप 1 - अशोक कुमार, राकेश कुमार व युधिष्ठिर चंद।
मर्चेट मिल - एमडी फारुख अहमद, केदार नाथ झा, सहदेव महतो, योगेंद्र सिंह व रामाश्राय सिंह।
इलेक्ट्रीकल टीएंडडी - दीपक कुमार सिंह, पवन प्रकाश, राकेश कुमार सिंह व महताब आलम ।
एमएसजी (मैकेनिकल मेंटेनेंस) - शैलेंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह, आनंद कुमार सिंह, रंजन कुमार राकेश व एस. पुरुषोत्तम मनी।
ट्यूब डिवीजन - रामाकांत पांडेय व मनोज कुमार मिश्रा।