Move to Jagran APP

जमशेदपुर में सुबह-सुबह दो शव मिले, एक साकची तो दूसरा नदी किनारे से ; दोनों की पहचान नहीं Jamshedpur News

Jamshedpur News. रविवार की सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर में दो अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें एक बुजुर्ग व दूसरा डेढ़ साल का बच्चा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:08 AM (IST)
जमशेदपुर में सुबह-सुबह दो शव मिले, एक साकची तो दूसरा नदी किनारे से ; दोनों की पहचान नहीं Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। रविवार की सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर में दो अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें एक बुजुर्ग व दूसरा डेढ़ साल का बच्चा है। बुजुर्ग की उम्र 60 है। साकची करीम टॉकीज के समीप वह पड़ा हुआ था। सुबह में टहलने निकले लोगों की नजर उसपर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि मृतक भुइयांडीह स्थित लकड़ी टाल में काम करता था। पुलिस उसके स्वजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरा मृतक साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिला। सुबह शौच व स्नान करने नदी गए लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस  उसे उठाकर एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। दोनों शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.