साकची से स्टेशन तक टेंपो में लग रहा दो तरह का किराया Jamshedpur News
जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन की चेतावनी के बाद शहर के टेंपो चालकों ने किराया घटा दिया है। शारीरिक दूरी में छूट मिलने के बाद लॉकडाउन के दौरान यात्रियों से लिए जाने वाले किराये में पांच से 10 रुपये तक की कमी की गई है। शिक्षित बेरोजगार टेंपो...
जमशेदपुर (जासं) । जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन की चेतावनी के बाद शहर के टेंपो चालकों ने किराया घटा दिया है। शारीरिक दूरी में छूट मिलने के बाद लॉकडाउन के दौरान यात्रियों से लिए जाने वाले किराये में पांच से 10 रुपये तक की कमी की गई है। शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ ने नए किराये की सूची जारी कर दी है। संघ ने किराया तालिका हर टेंपो में लगाने का निर्देश भी दिया है।
इसके मुताबिक साकची से स्टेशन तक शेयर में जाने वालों को दो तरह का किराया लग रहा है। इसमें बर्मामाइंस के रास्ते से स्टेशन तक जाने वाले टेंपो में 15 रुपये और बिष्टुपुर व जुगसलाई रूट से स्टेशन जाने वाले टेंपो में 20 रुपये लिए जाएंगे। लॉकडाउन में यह किराया 20 और 30 रुपये था।
संघ के महासचिव श्याम किंकर झा ने बताया कि जब सरकार ने हमें सीट क्षमता के मुताबिक यात्री बैठाने की छूट दी है, तो हमने भी अपनी जिम्मेदारी निभाना जरूरी समझा। इसके साथ ही सभी टेंपो में किराया तालिका लगाने, चालक को मास्क पहनने और आगे सीट पर सवारी नहीं बैठाने को कहा गया है।
संशोधित टेंपो किराया
साकची-स्टेशन : बर्मामाइंस होकर : 15 रुपये
साकची-स्टेशन : जुगसलाई होकर : 20 रुपये
साकची से बाराद्वारी, भालूबासा,एग्रिको :10 रुपये
साकची से सिदगोड़ा : 12 रुपये
साकची से न्यू बारीडीह : 15 रुपये
साकची से मर्सी, बारीडीह बस्ती : 20 रुपये
साकची से एनएमएल व बागुनहातु : 15 रुपये
साकची से गोलमुरी टिनप्लेट : 15 रुपये
साकची से लेबर ब्यूरो टेल्को : 20 रुपये
साकची से खड़ंगाझाड़ प्लाजा : 25 रु.
साकची से टीएमएच, धतकीडीह, कदमा : 15 रु.
साकची से ईसीसी फ्लैट कदमा : 20 रु.
साकची से सोनारी : 15 रु.
साकची से कागलनगर : 20 रु.
साकची से मानगो हीरा होटल शंकोसाई : 15 रु.
साकची से डिमना चेकपोस्ट : 15 रु.
साकची से मानगो चेपापुल : 15 रु.
साकची से पुरुलिया रोड मानगो : 15 रु.
साकची से पारडीह : 20 रु.
साकची से बिष्टुपुर : 10 रु.
साकची से आदित्यपुर : 20 रु.
साकची से जुगसलाई : 20 रु.
साकची से आरआइटी : 25 रु.
साकची से गम्हरिया : 50 रु.
बिष्टुपुर से सोनारी : 15 रु.
बिष्टुपुर से कागलनगर : 20 रु.
बिष्टुपुर से कदमा : 15 रु.
बिष्टुपुर से कदमा ईसीसी फ्लैट : 20 रु.