Move to Jagran APP

पुरी में नहाते समय समुद्र में डूबने से जमशेदपुर के इंजीनिय¨रग छात्र की मौत

पुरी में नहाते समय रविवार तड़के समुद्र में डूबने से दो इंजीनिय¨रग छात्रों की मौत हो गई। इनमें एक जमशेदपुर का रहनेवाला था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM (IST)
पुरी में नहाते समय समुद्र में डूबने से जमशेदपुर के इंजीनिय¨रग छात्र की मौत
पुरी में नहाते समय समुद्र में डूबने से जमशेदपुर के इंजीनिय¨रग छात्र की मौत

जेएनएन, जमशेदपुर/भुवनेश्वर : पुरी में नहाते समय रविवार तड़के समुद्र में डूबने से दो इंजीनिय¨रग छात्रों की मौत हो गई। इनमें एक जमशेदपुर और दूसरा दिल्ली का रहने वाला था। ये दोनों कटक के पिलू मोदी आर्किटेक्ट कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। मृत छात्र में एक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर में मकान संख्या एल-4/28, अपर सर्कुलर रोड, टिनप्लेट, गोलमुरी के रहने वाले सुनील पांडे के बेटे रजत पांडे के रूप में हुई। वहीं दूसरा एल-52/202 अबुल फजल इन्क्लेव पार्ट-1, जामिया नगर ओखला, दक्षिण पूर्व दिल्ली के खुर्शीद अनवर का पुत्र मोहम्मद इबाद उल्लाह (22) था। इबाद उल्लाह के परिजन मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब चार बजे तीन मोटरसाइकिल से कॉलेज के पांच छात्र एवं एक छात्रा छिप-छिपा कर पुरी गए थे। इसकी जानकारी छात्रावास के अन्य छात्रों और प्रबंधन को नहीं थी। पुरी पहुंचने के बाद सभी लोग चक्रतीर्थ रोड पंथ निवास के पास समुद्र में नहा रहे थे। उसी समय समुद्र की ऊंची लहरों के बीच दो छात्रों का पैर फिसल गया और लहरो ने उन्हें अपने साथ अंदर बहा ले गई। अपने साथियों को समुद्री लहरो के साथ बहता देख वहां मौजूद अन्य छात्रों ने मछुआरों से बचाने का अनुरोध किया। जिसके बाद उन लोगों ने मिलकर समुद्र से दोनों छात्रों को बाहर निकाला। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों को तुरंत पुरी जिला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

समुद्रकुल थाने की पुलिस ने छात्रों का शव अपने कब्जे में लेकर परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस मृत छात्रों के अन्य साथियों को थाना में रोककर रविवार देर शाम तक पूछताछ कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.