Move to Jagran APP

अटल जयंती पर दिखा भाजपा का दो खेमा, अलग-अलग किया कार्यक्रम Jamshedpur News

Atal Jayanti in Jamshedpur. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपाइयों ने सोनारी के अटल चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर भाजपा की खेमेबंदी साफतौर पर दिखी। पिछले दिनों से चल रहा मनभेद समाप्‍त होता नहीं दिखा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 03:13 PM (IST)
अटल ि‍बिहारी वाजपेयी को याद करता जमशेदपुर भाजपा का एक खेमा। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपाइयों ने सोनारी के अटल चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर भाजपा की खेमेबंदी साफतौर पर दिखी। पिछले दिनों से चल रहा मनभेद समाप्‍त होता नहीं  दिखा। 

loksabha election banner

सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में शुक्रवार को सोनारी राम मंदिर स्थित अटल चौक पर अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने अटल जी को नमन किया। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष द्वारा केक काट कर जयंती मनाई गई। यहां से मंडल के सभी अधिकारी एवं कार्यकर्ता मोटरसाइकिल के साथ सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में रैली के माध्यम से शोभा यात्रा निकाली।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, डा. दीपक घोष, रवि ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष खेलावन वर्मा, सत्येंद्र सिंह यादव, नारायण प्रशाद, किशोर साहु, राहुल तिवारी, शंकर सिंह, सुबोध कर्मकार, विकास साहु, राहुल सिंह, दीपक नाग, सुकुमार गोराई, सुखदेव सिंह, प्रिंस यादव, विशाल तिवारी, मनीष साहु, विष्णु हरपाल, रितेश श्रीवास्तव, राजकुमार, रिंकू प्रसाद, लालजी प्रसाद, सुनील राय, राकेश दत्ता, भरत भूषण, गोपाल महतो, समीर पोद्दार, नरेश प्रसाद, गणेश साहु, संदीप पांडे, राजीव सिन्हा, ललित नारायण साहु, सुशील हेस्सा, बसंत सिंह, कमल यादव, कमल प्रसाद, मनोज साहु, अजय सिंह समेत भाजपा सोनारी मंडल के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दूसरे खेमे में दिखी खास नेताओं की भागीदारी

उधर, सोनारी में भाजपा के दूसरे खेमे ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को अटल चौक पर मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य पंचम जंघेल, रामनाथ सिंह व पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के अबू अशरफ, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशोर ओझा, पूर्व महामंत्री प्रदीप सिंह, अशोक सिंह,  मंत्री महेंद्र यादव, प्यारेलाल साहू, मालती कर्मकार, महिला मोर्चा की जिला मंत्री लक्ष्मी कर्मकार, देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पदाधिकारी एससी मोर्चा अजय रजक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के विनोद उमंग, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि तिवारी, मुरारी लहरी, नवल तिवारी, राकेश पटेल, राजू कर्मकार, कौशल साहू, लखन यादव, रूपेश सिंह, लल्लू सिंह, शंकर सिंह, परदेशी साहू शामिल हुए।

इनकी भी रही कार्यक्रम में भागीदारी

इसके अलावा सांवरमल शर्मा, कृष्णा सिंह, राजीव मिश्रा, मुन्ना सिंह, शिवचरण कर्मकार, हरजीत सिंह, दिलीप साहू, रेखाराम साहू, सन्नी रजक, रमेश शर्मा, संतोष सिंह, राजेश कुमार दीप, चितरंजन जाल, हरिप्रताप सिंह,  सुधीर महतो, पीके बोस, राकेश कुमार, रूपेश कुमार, सोम, रमेश, महेश दुबे, राधेश्याम बाग, संजय मुंडा, राकेश पटेल,  राहुल सिंह, छोटू, सोनू, चंदन, हेमंत मुखी, बबलू लोहार, अभिषेक डे, अश्विनी श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा, लाल बाबू सोनी, कमलेश सिंह, शशांक श्रीवास्तव, कमल प्रसाद, राजा साकरे, भानू, रमेश गुप्ता, शेखर, जतिन गोप, भूपेंद्र सिंह, रोबिन रजक, विक्की सिंह, निशांत शेखर,  हर्ष सिन्हा, निहाल कुमार, निलेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.