Move to Jagran APP

राजेंद्र सिंह के निधन पर टीवी नरेंद्रन ने जताया शोक, बताया श्रमिकों का बड़ा नुकसान Jamshedpur News

मजदूर नेता राजेंद्र सिंह के निधन पर चौतरफा शोक की लहर है। टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 02:46 PM (IST)
राजेंद्र सिंह के निधन पर टीवी नरेंद्रन ने जताया शोक, बताया श्रमिकों का बड़ा नुकसान Jamshedpur News
राजेंद्र सिंह के निधन पर टीवी नरेंद्रन ने जताया शोक, बताया श्रमिकों का बड़ा नुकसान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  मजदूर नेता राजेंद्र सिंह के निधन पर चौतरफा शोक की लहर है।  टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय मजदूर कोलियरी यूनियन के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र सिंह का टाटा स्टील के साथ लंबा संबंध रहा।

loksabha election banner

एक कर्तव्यनिष्ठ यूनियन लीडर के अलावे उन्‍होंने झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अथक प्रयास किया। उनके असामयिक निधन से टाटा स्टील और उनके लाखों श्रमिकों को बड़ा नुकसान हुआ है। उनसे टाटा स्टील को कई अहम सुझाव मिले। उनके नेतृत्व में माइंस व कोलियरी में कई एतिहासिक समझौते हुए। 

टाटा मोटर्स यूनियन समेत कई संगठनों ने दी श्रद्धाजंलि
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह व अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से बेरमो विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री एवं मजदूर नेता राजेंद्र सिंह के देहांत पर संवेदना एवं हार्दिक दुख व्यक्त किया है। टाटा मोटर्स उनके द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। टिमकेन वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट एलपी सिंह ने कहा है कि राजेंद्र सिंह मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने अपना जीवन मजदूरों के दुख दर्द बांटने में व्यतीत कर दिया। उनका निधन पूरे देश के मजदूर के लिए अपूरणीय क्षति है। टिमकन यूनियन के पूर्व महासचिव विजय कुमार ने कहा कि इंटक व मजदूर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे अभिभावक थे।
टेल्को में कांग्रेसियों ने राजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से टेल्को राम मंदिर में झारखंड के पूर्व मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया गया। शोक सभा में सभी वरीय नेताओं ने राजेंद्र सिंह जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सरल और सहज स्वभाव के व्यक्तित्व को सराहा। शोक सभा में रामाश्रय प्रसाद, चंद्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान,  संजीव श्रीवास्तव, डॉ परितोष सिंह, संजीव रंजन, शैलेश पांडेय, विजय यादव, परविन्दर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, सिराजी अहमद, गोपाल यादव, संजय घोष, सतीश सिंह, आमिर सोहेल, आशीष मुखी, अमित आदि मौजूद थे। 
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.