टुइलाडुंगरी विवाद थाना में सुलझा, 31 मार्च तक दलवीर सिंह बने रहेंगे प्रधान
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि टुइलाडुंगरी का चुनाव 31 मार्च 2020 को होगा।
जासं, जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव व हिसाब- किताब को लेकर पिछले दो माह से चल रहा विवाद के बाद गुरुवार को दोनों पक्षों की बैठक गोलमुरी थाना में हुई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि टुइलाडुंगरी का चुनाव 31 मार्च 2020 को होगा। तब तक दलवीर सिंह ही इस गुरुद्वारा के प्रधान बने रहेंगे लेकिन, जो भी काम वे करेंगे ट्रस्टी रंजीत सिंह से परामर्श लेकर ही कार्य करेंगे। यह बातें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदान महेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा चुनाव के बाद जो भी इस गुरुद्वारा का प्रधान बनेंगे। उन्हें दलवीर सिंह नियम के तहत हिसाब-किताब सौंप देंगे। विजय दशमी के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद अगर संभव होगा तो टुइलाडूुंगरी गुरुद्वारा का चुनाव कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि विवाद को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके। इस पर गोलमुरी थाना प्रभारी ने भी सहमति जताई। बैठक के दौरान एक पक्ष से ट्रस्टी दलवीर सिंह, परमजीत सिंह व उनके समर्थक थे। दूसरे पक्ष से दलवीर सिंह, जसवीर सिंह व उनके समर्थक थे। दोनों पक्षों को गोलमुरी थाना में बैठकर सीजीपीसी के प्रधान महेंद्र सिंह, दलवीर सिंह दल्ली, हरविदर सिंह मंटू, बलवीर सिंह बबलू दीदार सिंह, जगदीश सिंह चौधरी, दलबीर सिंह, परमजीत सिंह विक्की आदि उपस्थित थे।