ट्रक चालक को आई झपकी और पल भर में बदल गया नजारा Jamshedpur News
जमशेदपुर से सटे कोवाली में भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक के नींद में होने की वजह से ट्रक पेड़ से जा टकराया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 05:55 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना इलाके भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ओडिशा से जमशेदपुर आ रहा एक ट्रक तेज गति से पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया और उसकी मौत हो गई। खलासी की हालांकि, जान बच गई।
बताया गया है कि सुबह का समय होने के कारण चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना नागा गांव में हुई। सूचना मिलने पर कोवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के फंसे शव को निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। गैस कटर की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है। घायल खलासी को भी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक दीपू मोहंती ओडि़शा के बरहमपुर का रहनेवाला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें