विधायक व जिप सदस्य ने दी दिव्यांग को ट्राईसाइकिल
संवाद सहयोगी, घाटशिला : प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बांकी पंचायत के चिरूगोड़ा गांव के ि
संवाद सहयोगी, घाटशिला : प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बांकी पंचायत के चिरूगोड़ा गांव के दिव्यांग मानिक मुर्मू को बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाडं़गी व घाटशिला अंश 16 की पार्षद देव्यानी मुर्मू ने ट्राईसाइकिल प्रदान की। जानकारी के अनुसार मानिक मुर्मू के शरीर का बांया हिस्सा अपंगता का शिकार हो गया। वह ठीक से चल-फिर नही सकता। पार्षद देव्यानी मुर्मू से परिजनों ने ट्राईसाइकिल की गुहार लगाई थी। पार्षद के आग्रह पर विधायक कुणाल षाडं़गी ने ट्राइसाइकिल दी। विधायक ने मानिक मुर्मू के परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। परिजनों ने विधायक से मानिक के उचित इलाज करवाने का आग्रह किया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा मानिक का इलाज ओडिशा के कटक स्थित डॉ. सनातन रथ के पास परिजन लेकर जाए। डॉ. सनातन रथ के इलाज में हर संभव सहयोग करने की बात कही। पार्षद ने कहा विधायक कुणाल षांड़गी के प्रयास से दिव्यांग को ट्राईसाइकिल मिली। यह काफी सराहनीय है।