चतरो में आदिवासी कुड़मी सम्मेलन का आयोजन
संवाद सूत्र, पोटका : प्रखंड क्षेत्र के चतरो गांव में सोमवार को कुड़मी सम्मेलन का आयोजन किय
संवाद सूत्र, पोटका : प्रखंड क्षेत्र के चतरो गांव में सोमवार को कुड़मी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, उनके हक व अधिकार को दिलाने के लिए समाज को एकजुट होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हक व अधिकार के लिए आंदोलन जारी रखने की जरूरत है।
इस मौके पर कुड़मी नेता हरमोहन महतो ने कहा कि कुड़मी के हक व अधिकारी की बात नहीं करने वाले नेताओं को कुड़मी गांव में प्रवेश वर्जित है। गांव में बोर्ड लगाकर विरोधी नेताओं को रोका जाएगा। कहा कि ब्रिटिश शासन में कुड़मियों को असली अनुसूचित जनजाति माना गया था लेकिन बाद में राजनैतिक साजिश के बाद हटा दिया गया। क्यों हटाया गया इसका जवाब किसी भी राजनैतिक दल के पास नहीं है। सभी पार्टियों ने वोट के लिए इस जाति का इस्तेमाल किया है। कहा कि झारखंड के राज्य बने 17 व आजादी मिले 70 साल हो गए लेकिन कुड़मी को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिला। उन्होंने समाज को संगठित होकर संघर्ष का एलान किया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो ने कहा कि उच्च शिक्षा के अलावे किसी भी प्रकार का सहयोग को लेकर वे हमेशा तत्पर है। इसके पूर्व समाज के शहीद सुनील महतो, विनोद महतो व निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
सम्मेलन में आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रसन्नजीत महतो, हराधन महतो, विभास महतो (चाकूलिया) जयराम महतो (पूर्वी सिंहभूम आदिवासी कुड़मी समाज, अध्यक्ष) चंपक लता, डॉ. अनिल महतो (गालूडीह) भूषण महतो (गूड़ाबांधा) चतरो ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, विनय रंजन महतो (चतरों) भूपति महतो, प्रहलाद महतो, धनंजय महतो, मनीन्द्र नाथ महतो समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। हाता साई महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन
संसू, पोटका : हाता के साई मंदिर प्रागण में रविवार को साई महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सुबह में पूजा अर्चना व पालकी यात्रा के बाद भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राउरकेला से आये पवन राजा, सुष्मिता सतपथी, स्वर्णा मोहन्ता की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों के हिन्दी, ओडिया, नागपुरी भाषा में गाये भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला सामाद, चितो दास, पिंटू गुप्ता, विद्या साहू, मनोज सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे। नीमडीह में ग्राम सभा का आयोजन
संवाद सूत्र, नीमडीह : प्रखंड क्षेत्र के जामडीह पंचायत भवन में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत रोजगार सेवक, मुखिया, महिला समिति के सदस्य समेत ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामसभा में लोगों को मिलने वाले रोजगार, पेंशन, आवास समेत सभी प्रकार के योजनाओं के बारे में जानकारी ली गयी। जिन लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है उनकी लिस्ट तैयार की गयी।