Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में निकाली गई मशाल जुलूस

किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए रविवार को घाटशिला में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार के कृषि नीतियों का विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:30 AM (IST)
भारत बंद के समर्थन में निकाली गई मशाल जुलूस
भारत बंद के समर्थन में निकाली गई मशाल जुलूस

संस, घाटशिला : किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए रविवार को घाटशिला में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार के कृषि नीतियों का विरोध किया गया। गोपालपुर ओवरब्रीज से घाटशिला स्टेशन चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें ऑल इंडिया खेतीहर किसान मजदूर संघ, किसान आंदोलन एकजुटता मंच, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने भाग लिया। किसान आंदोलन एकजुटता मंच के मदन मोहन सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद है। केंद्र सरकार तीनों किसान विरोधी कृषि कानून को रद्द करें। किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध होगा। मौके पर कांग्रेस के प्रभारी जसाई मार्डी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, सुखलाल हांसदा, जगदीश भगत, काजल डॉन, अर्जुन सोरेन, विकास मज्जू मदार, सतीश सीट, मृत्युंजय यादव, श्रीमंतों बारीक समेत अन्य लोग उपस्थित रहें। भारत बंद के समर्थन में सर्वदलीय पार्टी का निकला मशाल जुलूस : किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में रविवार शाम को सुरदा क्रॉसिग में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में सर्वदलीय नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर झामुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली मुसाबनी थाना क्षेत्र के पुर्व कांग्रेस अध्यक्ष पिटु दास, बी0एन0 बारिक पंसस जागु टुडू, झामुमो बेनासोल अध्यक्ष गणेश टुडू, तेरेंगा पंचायत के झामुमो अध्यक्ष सुनील किस्कू, झामुमो नेता हरमोहन महतो, लोबिन सबर, मोहन मुर्मू, मजदूर नेता सुनाराम सोरेन, चाकुलिया ग्राम प्रधान सुभाष टुडू, सोहदा टोला प्रधान सुना मुर्मू ,गंगा सागर महतो, बर्षा हेंब्रम, रिकू बारी, शक्ति पद दास, बैधनाथ सोरेन, नारायण सोरेन, गोपाल मुर्मू, राम टुडू व मोहन दास समेत कई उपस्थित थे। भारत बंद के समर्थन में चाकुलिया में मशाल जुलूस : केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में रविवार शाम चाकुलिया में गठबंधन दलों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। स्थानीय विधायक समीर महंती की अगुआई में निकाले गए इस जुलूस में झामुमो एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डाक बंगला से हाथों में मशाल लेकर केंद्र सरकार मुर्दाबाद, किसान विरोधी कृषि बिल वापस लो तथा कल चाकुलिया बंद रहेगा कि नारे लगाते हुए दर्जनों कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे। चौक पर स्थित भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने चाकुलियावासियों से बंद सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के अभय महंती, समीर दास, विक्रम सिंह चौहान, फजलुर रहमान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, महावीर मुर्मू, पंकज महतो, बलराम महतो, वार्ड पार्षद मलय रुहिदास, असगर खान, रशीद खान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.