Move to Jagran APP

साफ होने लगा कोल्हान का मौसम, कमजोर हुआ तितली

अब आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। दुर्गोत्सव के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढ़ेगा

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 02:36 PM (IST)
साफ होने लगा कोल्हान का मौसम, कमजोर हुआ तितली
साफ होने लगा कोल्हान का मौसम, कमजोर हुआ तितली

जमशेदपुर(जासं)।  कोल्हान में चक्रवाती तूफान तितली का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आसमान में बादल छाए रहने के बाद रविवार को चार दिनों के बाद धूप खिली। इस दौरान जमशेदपुर में 0.4 मिलीमीअर बारिश भी हुई।

loksabha election banner

 मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। दुर्गोत्सव के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। विभागीय जानकारी के अनुसार अब धीरे-धीरे शहर का अधिकतम तापमान बढ़ेगा। दुर्गा पूजा के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 से 32 और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 21 .0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 0.4 मिमी बारिश हुई है। विभागीय जानकारी के अनुसार रविवार को भी आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

दुर्गोत्सव पर पड़ा तितली का असर

ओडिशा में केंद्रित चक्रवाती तूफान तितली का असर दुर्गोत्सव पर पड़ा। पंडाल व प्रतिमा निर्माण से खरीदारी पर तितली का व्यापक असर देखा जा रहा है। तूफान के कारण बिगड़े मौसम ने पंडाल व प्रतिमा निर्माण काम को प्रभावित किया। मौसम के अडिय़ल रुख को देखते हुए कई पूजा पंडालों ने उद्घाटन की तिथि भी बदल दिया है। सबसे अधिक असर पूजा बाजार पर पड़ा। बारिश के कारण बाजार में खरीदारी करने कम संख्या में लोग पहुंच रहे थे। अब मौसम साफ होने के बाद बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमडऩे की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.