पूर्वी सिंहभूम में तीन हजार मलेरिया के मरीज मिले, डुमरिया व मुसाबनी में सबसे अधिक Jamshedpur News
हर घर में मच्छरदानी फिर भी डुमरिया और मुसाबनी में 1754 मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम में तीन हजार मलेरिया के मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक मलेरिया के मरीज डुमरिया व मुसाबनी प्रखंड में मिले हैं। यहां जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर घर में मच्छरदानी व विशेष अभियान चलाने का दावा किया गया है, इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढऩा चिंता का विषय है।
इस साल जिले में कुल तीन हजार मलेरिया के नए रोगी मिले है। इसमें डुमरिया व मुसाबनी प्रखंड के कुल 1754 मरीज शामिल है। यानी आधे से अधिक मरीज यहां मिले है। इन दो प्रखंडों से इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को मिलना कई गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिले में कुल 11 प्रखंड है। इन प्रखंडों में विभाग द्वारा करीब ढ़ाई लाख मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया है। वहीं डुमरिया व मुसाबनी के हर घर में मच्छरदानी बांटी गई। हालांकि, विभाग का दावा है कि पहले की अपेक्षा मलेरिया मरीजों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2010 में जिले में कुल 3097 मलेरिया के मरीज मिले थे। इसबार कुल तीन हजार मिले है।
2023 तक जिले को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य