Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019 : झारखंड की सभी चौदह सीटों पर उम्मीदवार देगा तीसरा मोर्चा

Lok Sabha Polls. झारखंड में ‘जनमत’ नामक तीसरा मोर्चा बना है जो झारखंड की सभी 14 सीटों पर उम्मीदवार देगा। मोर्चा ने वाम दलों के हिस्से चार सीटें दी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 04:49 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019 : झारखंड की सभी चौदह सीटों पर उम्मीदवार देगा तीसरा मोर्चा
Lok Sabha Polls 2019 : झारखंड की सभी चौदह सीटों पर उम्मीदवार देगा तीसरा मोर्चा

loksabha election banner
v style="text-align: justify;">जमशेदपुर [वीरेंद्र ओझा] ।लोकसभा चुनाव में आमतौर पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन (यूपीए) की ही चर्चा हो रही है। कहीं-कहीं क्षेत्रीय दलों ने इन दोनों से अलग रहकर मोर्चा लेने की घोषणा की है। वहीं झारखंड में ‘जनमत’ नामक तीसरा मोर्चा बना है, जो झारखंड के सभी 14 सीटों पर उम्मीदवार देगा।
जनमत के मुख्य संयोजक व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा बताते हैं कि उनके उम्मीदवार साफ-सुथरी छवि के होंगे। धनबल में हम भले ही कमजोर रहें, लेकिन हमारे उम्मीदवार मतदाताओं को एक बार सोचने के लिए मजबूर अवश्य करेंगे। बेसरा बताते हैं कि उनके उम्मीदवारों की घोषणा 25 मार्च को रांची में की जाएगी। कमोबेश सभी सीटों के उम्मीदवार तय हो गए हैं। फिलहाल तीसरा मोर्चा में झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड पार्टी (होरो), राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी (वामसेफ) के अलावा भाकपा, भाकपा माले व माकपा शामिल हैं।
 
वामदलों को दी है चार सीटें
इन सभी दलों के नेतृत्वकर्ता पूर्व सांसद या पूर्व विधायक रहे हैं, इसलिए कोई हमारे मोर्चे को यह कहकर खारिज नहीं कर सकता कि हमारे पास राजनीतिक अनुभव या परिपक्वता नहीं है। इन दलों को नेतृत्व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, पूर्व सांसद सालखन मुमरू, पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता आदि कर रहे हैं। जनमत ने वाम दलों को चार सीटें दी हैं, जिसमें हजारीबाग, धनबाद, राजमहल और कोडरमा शामिल है।

थर्ड फ्रंट का मकसद
तीसरा मोर्चा या थर्ड फ्रंट का मकसद मतदाताओं के बीच साफ-सुथरी छवि वाले अनुभवी व परिपक्व उम्मीदवार देना है। पैसे और प्रचार के खेल में हम भले ही पीछे रहें, लेकिन जो लोग यह कहते हैं कि उन्हें बेहतर उम्मीदवार नहीं मिलता, यह शिकायत नहीं मिलेगी। उनका उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को यह आईना दिखाना भी है कि बिना किसी तामझाम और महंगे प्रचार के भी चुनाव लड़ा जा सकता है। जनता तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.