Coronavirus Update News : ये हैं कोरोना के हॉट स्पॉट, फिर मिले 21 नए पॉजिटिव; लापरवाही न करें भूूूलकर भी
Corona Hot Spot. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये पांच इलाके अभी भी हॉट स्पॉट बने हुए हैं। ऐसे में यहां के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोविड-19 के नियमों का पालन सख्ती के साथ करें। अन्यथा संक्रमण फैलने में देरी नहीं लगेगी।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। बुधवार को दो हजार 379 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 20 पॉजिटिव मिले। संक्रमित मरीजों में 19 शहरी क्षेत्र व एक मुसाबनी के रहनेवाले हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक बागबेड़ा, बिरसानगर, कदमा, सोनारी, मानगो क्षेत्र से मरीज मिल रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये पांच इलाके अभी भी हॉट स्पॉट बने हुए हैं। ऐसे में यहां के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोविड-19 के नियमों का पालन सख्ती के साथ करें। अन्यथा संक्रमण फैलने में देरी नहीं लगेगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 384 हो गई है। वहीं, कोरोना से अबतक कुल 374 लोगों की मौत हो चुकी है।
2825 संदिग्धों का लिया गया नमूना
बुधवार को दो हजार 825 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट अगले 48 घंटे के अंदर आने की उम्मीद है। अबतक 455690 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 428617 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 16814 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
संक्रमित होने वालों में उम्र 30 से 44 वर्ष के अधिक
जमशेदुर में कोरोना संक्रमित होने वालों में उम्र 30 से 44 वर्ष के लोग अधिक है। इस उम्र के अब तक पांच हजार 428 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं, सबसे कम उम्र 14 के नीचे लोग संक्रमित हुए हैं।