Move to Jagran APP

पूरे कोल्हान क्षेत्र में होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

पूर्वी सिहंभूम में बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत पश्चिम सिहंभूम में 13 और सरायकेला-खरसावां जिले में सामान्य से मात्र तीन प्रतिशत अधिक हुई है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:24 PM (IST)
पूरे कोल्हान क्षेत्र में होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News
पूरे कोल्हान क्षेत्र में होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। लौहनगरी में मंगलवार और बुधवार को दिन में बारिश नहीं हुई। बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन नौ बजे के बाद धूप खिली। दिनभर धूप खिली रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। 

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में रोज बारिश होगी। इनमें पश्चिम सिहंभूम जिले में कुछ अधिक बारिश होने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहने के कारण शहर का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा गया। शाम ढलते ही मौसम फिर बदला और आसमान में बादल गरजने लगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था।

घटी बारिश की रफ्तार

कोल्हान के तीनों जिलों में बारिश की रफ्तार घटी है। पिछले 18 जून को जहां पूर्वी सिहंभूम जिले में सामान्य से 37 प्रतिशत, पश्चिम सिहंभूम में सामान्य से 47 और सरायकेला-खरसावां जिले में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, वहीं 24 जून को यह प्रतिशत घट गई। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पूर्वी सिहंभूम में बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत, पश्चिम सिहंभूम में 13 और सरायकेला-खरसावां जिले में सामान्य से मात्र तीन प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।

जून माह में अब तक हुई बारिश

    जिला            बारिश हुई  औसत बारिश - प्रतिशत  

पूर्वी सिहंभूम -      195.6        177.1          10

पश्चिम सिहंभूम -   163.8         145.4        13

सरायकेला-खरसावां 163.5        158.8        03 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.