विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur Theft: एक माह में चार मंदिरों में चोरी, इसबार कदमा हनुमान मंदिर की दान पेटी से रुपये और पंखा चुरा ले गए चोर

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 02:21 PM (IST)

Theft In Temple जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही। चोर गिरोह ने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक तीन में ...और पढ़ें

जमशेदपुर के कदमा स्थित पिपलधारी हनुमान मंदिर की दान पेटी ।
जमशेदपुर के कदमा स्थित पिपलधारी हनुमान मंदिर की दान पेटी ।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के कदमा में चोरों का आतंक जारी है। लगातार चोर गिरोह चोरी को अंजाम दे रहे हैं और विशेषकर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। चोर गिरोह ने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक तीन में पिपलधारी हनुमान मंदिर की दान पेटी को तोड़ दिया। इसमें रखे पांच हजार रुपये चुरा लिए। पंखा भी ले गए। गुरुवार को इसकी जानकारी लोगों को हुई। कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत स्थानीय लोग कदमा थाना पहुंच चोरी के विरोध में थाना पर प्रदर्शन किया।

राजेश सिंह ने बताया कि इलाके में टारगेट कर मंदिरों में चोरी की जा रही है। 26 जुलाई को कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक चार में हनुमान मंदिर से गुम्बद चुरा ली गई थी। इससे पहले चोरों ने कदमा रंकिणी मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर दान के पैसे चुरा लिया था।। कदमा काली मंदिर की गुबंज और त्रिशूल चुरा ली गई थी। एक सप्ताह पहले कदमा भाटिया बस्ती भुनेश्वरी मंदिर के गुबंद में लगा पीतल का कलश और त्रिशूल चुरा लिया था।  इलाके में चोरों का मनोबल इतना बढा हुआ है कि पुलिस की गश्ती होने के बावजूद चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस को शिकायत करने पर होती पत्थरबाजी

सिर्फ इतना ही नहीं स्थानीय लोगों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करने पर रात में वहां घरों में पत्थरबाजी और चिट्टियां छोड़कर चोरी करने की धमकियां दी जा रही है। कदमा थाना में चोरी की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन में राजीव निवास, रूपेश सिंह, फिरतू यादव, चिंतामणि दुबे, दुर्गा  यादव, शुभाशीष, वेंकट, जगदीश यादव, बुललू, अजय सिंह, राहूल दूबे, प्रेम कुमार, डीएन सिंह, संतोष सिंह, कार्तिक गोप, सबरजीत तिवारी अन्य लोग उपस्थित थे। राजेश सिंह ने कहा कि अब तक किसी चोरी मामले  का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। यह पुलिस के रवैये को दर्शाता है। पुलिस अगर चाहेगी तो चोर कैसे भागे रहेंगे। पुलिस को चोरी पर लगाम के लिए संजीदा होने की जरूरत है।