Move to Jagran APP

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर मौसम का खलल, कोल्हान में आज के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे सीएम रघुवर दास

सीएम रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर मौसम का खलल पड़ा है। हेलीकाॅप्टर के उड़ान भर नहीं पाने के कारण कोल्हान में आज के कार्यक्रम में सीएम भाग नहीं लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 03:09 PM (IST)
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर मौसम का खलल, कोल्हान में आज के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे सीएम रघुवर दास
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर मौसम का खलल, कोल्हान में आज के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे सीएम रघुवर दास

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को धार देने के लिए चल रही मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर खराब मौसम ने खलल डाल दिया है। खराब मौसम की वजह से रघुवर दास का शनिवार कोल्हान का पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम रद्द किया गया है।

loksabha election banner

दरअसल, रांची से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद कार्यक्रम रद करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, रविवार से यात्रा के कार्यक्रम पूर्ववत होंगे। रांची में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी आनेवाले हैं। मुख्यमंत्री 04:55 बजे अपराह्न में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा भारत के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।  

अर्जुन मुंडा, संजय सेठ और गिलवा करेंगे कार्यक्रम

वैसे आज के यात्रा के कार्यक्रम पूर्ववत होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शिरकत करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.