Move to Jagran APP

Coronavirus: आपकी सतर्कता से ही हारेगा कोरोना, स्वस्थ होनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ रही, जानिए जमशेदपुर का ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur आपकी सतर्कता से कोरोना जरूर हारेगा। बीते दो दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो पॉजिटिव से अधिक स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या अधिक है। सोमवार को कुल 731 संक्रमित मिले। जबकि 937 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 01:45 PM (IST)
Coronavirus: आपकी सतर्कता से ही हारेगा कोरोना, स्वस्थ होनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ रही, जानिए जमशेदपुर का ताजा हाल
जमशेदपुर में कोरोना से ठीक होनेवालों की तादात तेजी से बढ रही है।

जमशेदपुर, जासं। बीते दो दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो पॉजिटिव से अधिक स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या अधिक है। सोमवार को कुल 731 संक्रमित मिले। जबकि 937 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं, रविवार को कुल 652 संक्रमित मिले थे। जबकि 780लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। इस तरह कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिले में अभी तक कुल 36 हजार 126 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 28 हजार 632 स्वस्थ हो चुके हैं।

loksabha election banner

इधर, सोमवार को कुल दो हजार 375 लोगों की कोरोना जांच हुई। वहीं, एक हजार 717 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।22 मरीजों की गई जानपूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कोरोना से 22 लोगों की जान गई। इसमें बारीडीह निवासी (91) पुरुष, बारीडीह निवासी (39) महिला, बागबेड़ा निवासी (58) पुरुष, सोनारी निवासी (69) महिला, बागबेड़ा निवासी (59) पुरुष, धतकीडीह निवासी (71) महिला, गोलमुरी निवासी (70) पुरुष, सोनारी निवासी (42) पुरुष, मानगो निवासी (61)पुरुष, सोनारी निवासी (54) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (42) पुरुष, धतकीडीह निवासी (85) महिला, परसुडीह निवासी(76) पुरुष, जुगसलाई निवासी (33) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (49) महिला, गोविंदपुर निवासी (63) महिला, बिष्टुपुर (66) महिला, कदमा निवासी (62) पुरुष, कदमा निवासी (85) पुरुष, टेल्को निवासी (65) पुरुष, बारीडीह निवासी (66) पुरुष व एक अज्ञात (32) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 686 हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मरीज मिले

क्षेत्र : मरीज

  • पोटका : 13
  • सोनारी : 81
  • मुसाबनी : 31
  • साकची : 66
  • गोलमुरी : 14
  • मानगो : 58
  • सिदगोड़ा : 70
  • टेल्को : 90
  • कदमा : 102
  • जुगसलाई : 11
  • बिष्टुपुर : 20
  • परसुडीह : 25
  • सुंदरनगर : 05
  • पटमदा : 04
  • घाटशिला : 23
  • धालभूमगढ़ : 01

एक हजार से अधिक लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन की किल्लत है। जिसके कारण वैक्सीनेशन कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सिर्फ एक हजार चार लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 273 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 21 हजार 145 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 44 हजार 243 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.