Move to Jagran APP

ज्ञान की सीमा गगन से ऊंची, सागर से गहरी होती है : डा. गोस्वामी

सदियों से भारत ज्ञान तथा शिक्षा का केंद्र रहा है। भारत के मनीषियों ने विश्व को सुख व शान्ति का मार्ग दिखलाया है। ज्ञान की सीमा गगन से ऊंची तथा सागर से गहरी होती है। उक्त बातें डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव को संबोधित करते हुए कही..

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 06:00 AM (IST)
ज्ञान की सीमा गगन से ऊंची, सागर से गहरी होती है : डा. गोस्वामी

संसू, बहरागोड़ा : सदियों से भारत ज्ञान तथा शिक्षा का केंद्र रहा है। भारत के मनीषियों ने विश्व को सुख व शान्ति का मार्ग दिखलाया है। ज्ञान की सीमा गगन से ऊंची तथा सागर से गहरी होती है। उक्त बातें डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव को संबोधित करते हुए कही। डा. गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है। शिक्षा के प्रसार से ही उन्नत समाज का विकास संभव है। उन्होंने शिक्षा तथा संस्कार प्रदान करने में शिशु मंदिर की भूमिका की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष हरिपद पति ने की। समारोह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मनोज गिरि, प्रधानाचार्य पुलिन मान्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजयुमो जिला मंत्री सुमंत होता तथा मनोज पाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व डा. गोस्वामी ने महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। डा. गोस्वामी ने सभी शिक्षकों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका निहारिका मान्ना ने की। भाजपा ने पुजारी को भेंट किए अंग वस्त्र : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती के निर्देश पर भाजपा बहरागोड़ा मंडल के विभिन्न पंचायतों में मंदिरों के पुजारियों को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर महामंत्री भक्तिश्री पांडा एवं उत्पल पैरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री कविंद्र कुंडु, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुमंत होता, स्वरूप पाणिग्राही, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री आकुल राणा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मिथुन जाना, पोलटू षाड़ंगी, शिबू पानी, उज्यल षाड़ंगी, सत्यवान पैरा, शिवशंकर पैरा, मंटू षाड़ंगी, दिलीप पाणिग्राही, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम बासुरी, रवींद्र पात्र, महिला नेत्री मौसमी करण, निर्मल जाना, जगन्नाथ दास, आशीष माइती, राधागोविंद भोक्ता, स्वरूप सीट, सरत नायक, हिमांशु करण, मनोज करन, शुभम घोष, अभिषेक मदीना शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.