Move to Jagran APP

विस्तापित नेता ने डीआइजी से लगाई मदद की गुहार

विस्थापित नेता दुमका मुर्मू ने जादूगोड़ा पुलिस पर झूठा शिकायत पत्र बनाकर लॉकअप में डालने व जबरन पुआल जलाने की बात कबूल कराने का आरोप लगाया है। उन्हों इस मामले को लेकर डीआइजी कोल्हान को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने गांव के पानी मुर्मू पर जमीन हड़पने आरोप भी लगाया है..

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 07:10 AM (IST)
विस्तापित नेता ने डीआइजी से लगाई मदद की गुहार
विस्तापित नेता ने डीआइजी से लगाई मदद की गुहार

संसू, जादूगोड़ा : विस्थापित नेता दुमका मुर्मू ने जादूगोड़ा पुलिस पर झूठा शिकायत पत्र बनाकर लॉकअप में डालने व जबरन पुआल जलाने की बात कबूल कराने का आरोप लगाया है। उन्हों इस मामले को लेकर डीआइजी कोल्हान को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने गांव के पानी मुर्मू पर जमीन हड़पने आरोप भी लगाया है। डीआइजी को आनलाइन शिकायत दर्ज कर उन्होंने मामले की जांच कर मुख्य आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि 16 जनवरी को जादूगोड़ा पुलिस ने उन्हें जबरन घर से उठा लिया और पूछताछ किए बिना हाजत में डाल दिया। बाद में मुझपर आरोप लगाया कि मैने पानी मुर्मू के खलिहान में रखे पुआल को जला दिया है। दुमका मुर्मू ने बताया कि पानी मुर्मू उनकी ही जमीन पर रहती है और जमीन हड़पने के उद्देश्य से उसने अपने दामाद बलराम टुडू के साथ मिलकर अपना पुआल जलाया और जादूगोड़ा थाना में झूठा मामला दर्ज कराकर मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन उनकी मां दांगी मुर्मू के नाम पर खरीदी गई थी, जिसका खाता नंबर पांच व 56, प्लाट नंबर-984 व 986, रकबा 73 डिसमिल, थाना नंबर-1102, मौजा मेचुआ है। इस जमीन पर पानी मुर्मू रहती है। पत्र के माध्यम से उन्होने यह भी कहा है कि इस मामले की जांच पड़ताल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही खलिहान में रखे पुआल को जिस किसी ने जलाया, उस पर जादूगोड़ा पुलिस उचित कार्रवाई करे। उन्हें प्रताड़ित न किया जाए। प्रतिमा ने आत्हत्या नहीं की, ससुराल वालों ने की हत्या : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईंटामुड़ा गांव में शुक्रवार की शाम फंदे से लटकी प्रतिमा राणा मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता आसनगाड़िया गांव निवासी शंभू राणा ने बहरागोड़ा थाना में लिखित शिकायत कर रहा है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया था। उन्होंने अपनी बेटी के पति नंदकिशोर नायक, बड़े भाई मुन्ना नायक, उसकी पत्नी व सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 फरवरी 2019 को हुई थी। शादी के बाद उसके पति नंदकिशोर नायक समेत घर वाले दो लाख रुपये नकद दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। प्रतिमा राणा ने 15 जनवरी को फोन पर जानकारी दी थी कि ससुराल वाले उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं और नंदलाल की दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिमा ने 16 जनवरी को मायके आने की बात की थी। परंतु 16 जनवरी को ससुराल वालों से बताया कि प्रतिमा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है। फिर बेटी के ससुराल पहुंचा तो प्रतिमा को फंदे से झूलता पाया। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि प्रतिमा के सिर पर खून का धब्बा पाया गया है। ससुराल वालों ने उसकी हत्या करउसे फंदे से लटका दिया। झुला दिया गया है। फिलहाल बहरागोड़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा राणा के पिता की शिकायत पर इस मामले में बहरागोड़ा थाना में मृतका के पति नंदकिशोर नायक, नंदकिशोर के बड़े भाई मुन्ना नायक, नंदकिशोर की मां व भाभी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.