डॉक्टर ने कहा था-काटना पड़ेगा गाय के बच्चे का पैर, दोस्त संस्था के सदस्यों ने पांच माह लगातार सेवा कर किया ठीक, राम मंदिर ने किया सम्मानित
आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम बिस्टुपुर एवं दोस्त संस्था द्वारा पांच महीने सेवा कर एवं तीन ऑपेरशन कर गाय के दुर्घटना से टूटे पैर को कटने से बचाया गया। विगत पांच महीने पहले गम्हरिया में एक गाय का बच्चा वाहन के धक्के से गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम बिस्टुपुर एवं दोस्त संस्था द्वारा पांच महीने सेवा कर एवं तीन ऑपेरशन कर गाय के दुर्घटना से टूटे पैर को कटने से बचाया गया। विगत पांच महीने पहले गम्हरिया में एक गाय का बच्चा वाहन के धक्के से गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उसके आगे के दायें पैर की हड्डी दो टुकड़े में टूटकर बाहर की ओर निकल गई थी। जिसे दोस्त एनिमल वेलफेयर ,जमशेदपुर के सदस्यों ने गम्हरिया से जमशेदपुर लाकर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के कमिटी के पदाधिकारियों से मिलकर गाय के बच्चे को रखकर इसका इलाज करवाने के लिये कहा।
गाय को मंदिर में शरण दिया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसके पैर काटने की बात पर दोस्त के सदस्यों ने मना कर दिया एवं दोस्त के सदस्यों की पांच महीनों की अथक सेवा कर एवं डॉक्टरों द्वारा तीन बार ऑपरेशन कर गाय के पैर को ठीक किया गया। गाय के बच्चे का स्वस्थ होने पर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम कमिटी के द्वारा दोस्त एनिमल वेलफ़ेयर के पशु प्रेमी सदस्यों का उनकी सेवा एवं समर्पण भाव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मंदिर प्रांगण में दोस्त संस्था के डॉ अंजनी झा, गणेश कुमार राव, आकाश डे, रमेश कुमार दुबे, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, विवेक गुप्ता, जे के जोशी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके पशुओं की सेवा कार्यो की सराहना की गई एवं सभी सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।