कोरोना को लेकर पाच राज्यों से आने वाले यात्रियों पर है कड़ी नजर, जानें वह कौन-कौन से राज्य
टाटा नगर स्टेशन पर दूसरे दिन भी जाच सुबह से जारी है। साढ़े आठ बजे तक 70 संदिग्ध लोगों का नमूना संग्रह किया जा चुका था। इसमें बाहर से आने व जमशेदपुर से दूसरे प्रदेशों में जाने वाले लोग शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। टाटा नगर स्टेशन पर दूसरे दिन भी जाच सुबह से जारी है। साढ़े आठ बजे तक 70 संदिग्ध लोगों का नमूना संग्रह किया जा चुका था। इसमें बाहर से आने व जमशेदपुर से दूसरे प्रदेशों में जाने वाले लोग शामिल हैं। इस दौरान सबसे खास यह देखा जा रहा है कि विभाग की उन पाच राज्यों से आने वाले यात्रियों पर अधिक फोकस है जहा पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनमें दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश व गोवा शामिल हैं।
इन प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से वहा फिर से लाकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उस परिस्थिति से पूर्वी सिंहभूम जिले को बचाने के लिए यहा जिला प्रशासन काफी सतर्क है। ऐसे भी पूर्वी सिंहभूम जिले को कोरोना को लेकर अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। पूरे राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौतें इसी जिले में हुई हैं। यहा की मृत्युदर अभी भी 2.2 फीसद है। जबकि राज्य का 0.88 फीसद व देश का 1.50 फीसद है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से अभी तक कुल 369 लोगों की मौत हो चुकी है। हालाकि, राहत की बात यह है कि बीते एक माह का आकड़ा देखा जाए तो मृतकों की संख्या में कमी आई है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले में अभी तक कुल तीन लाख 49 हजार 687 संदिग्ध लोगों की जाच हुई है। इनमें 16 हजार 591 पाजिटिव मिले हैं। जबकि तीन लाख 33 हजार 96 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।