Indian railway : रेल यात्री ध्यान दें- 1 जनवरी से 31 मार्च तक रद्द रहेंंगी ये दस ट्रेनें Jamshedpur News
Indian railway. अगर आपने 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच रेल यात्रा की योजना बना रखी है तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस दौरान ये दस ट्रेनें रद्द रहेंंगी। ये रही पूरी जानकारी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 03:51 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। Indian railway राउरकेला-बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर-राउरकेला सेक्शन में सुरक्षा संबंधी विकास कार्यों के मद्देनजर एक जनवरी से 31 जनवरी तक दस ट्रेनें रद्द करने की घोषणा रेलवे की ओर से की गयी है। जबकि कुछ ट्रेनों को अल्पावधि और संक्षिप्त रूप से रद्द किया जाएगा।
ये ट्रेनें रद रहेंगी
- संबलपुर-राउरकेला मेमू पैसेंजर संबलपुर से 01.01.2020 से 31.03.2020 (दैनिक) रद्द रहेगी।
- झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू पैसेंजर 01.01.2020 से 31.03.2020 (दैनिक) तक झारसुगुड़ा से रद्द रहेगी
- राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 01.01.2020 से 31.03.2020 (दैनिक) तक राउरकेला से रद्द रहेगी
- झारसुगुड़ा-हटिया मेमू पैसेंजर 31.03.2020 तक हर बुधवार और शनिवार को झारसुगुड़ा से रद्द रहेगी
- हटिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 31.03.2020 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को हटिया से रद्द रहेगी
- टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर टाटानगर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 31.03.2020 तक रद्द रहेगी
- बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर बिलासपुर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 31.03.2020 तक रद्द रहेगी
- राउरकेला-संबलपुर मेमू पैसेंजर 31.03.2020 तक हर बुधवार और शनिवार को राउरकेला से रद्द रहेगी
- झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू पैसेंजर 31.03.2020 तक हर बुधवार और शनिवार को झारसुगुड़ा से रद्द रहेगी
- संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 31.03.2020 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संबलपुर से रद्द रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें