रेल यात्रियों के लिए राहत: छठ पर टाटानगर-छपरा के बीच दो-दो फेरे लगाएगी विशेष ट्रेन, जानिए शेड्यूल और रूट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटानगर और छपरा के बीच विशेष ...और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
HighLights
छठ पर्व के लिए टाटानगर-छपरा विशेष ट्रेन चलेगी।
ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, यात्रियों को राहत।
12 नवंबर से शुरू होगी सेवा, 18 कोच उपलब्ध।
जासं, जमशेदपुर। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 08185/08186 टाटानगर-छपरा-टाटानगर स्पेशल दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
संचालन की तिथियां
टाटानगर से (08185): 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार)।
छपरा से (08186): 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार)।
ट्रेन का समय
टाटानगर से प्रस्थान: शाम 6:10 बजे
छपरा आगमन: अगले दिन सुबह 10:30 बजे।
छपरा से प्रस्थान: दोपहर 12:40 बजे
टाटानगर आगमन: अगले दिन सुबह 04:00 बजे।
प्रमुख ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, धनबाद, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 15 सामान्य (General) कोच, एक एसी चेयर कार (AC Chair Car) और दो एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल होंगे।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के परिचालन से छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।