टाटा मोटर्स के ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन का केंद्र बनेगा जमशेदपुर प्लांट, हाइड्रोजन ट्रक और नई तकनीक पर फोकस
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के डीमर्जर के बाद जमशेदपुर प्लांट कंपनी के वैश्विक बदलाव का प्रमुख केंद्र बनने ...और पढ़ें

जमशेदपुर प्लांट बनेगा टाटा मोटर्स के ग्लोबल बदलाव का मुख्य केंद्र।
HighLights
आदित्यपुर के सहायक उद्योगों को भी मिलेगा बड़ा सहारा, जमशेदपुर से ही तैयार हो रहे 10 लाख से अधिक वाहन।
सीवी बिजनेस के डीमर्जर के बाद जमशेदपुर में बढ़ेगा नई तकनीक, हरित ईंधन आधारित भारी वाहनों का निर्माण।
जागरण संवादाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (सीवी) के स्वतंत्र रूप से शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद, कंपनी के इस बड़े रणनीतिक बदलाव का सबसे मुख्य केंद्र इसका जमशेदपुर प्लांट बनने जा रहा है।
कंपनी अब केवल पारंपरिक ट्रकों की बिक्री पर निर्भर रहने के बजाय स्पेयर पार्ट्स, सर्विस, डिजिटल साफ्टवेयर और टेलीमैटिक्स प्लेटफार्म के जरिए अपनी कमाई बढ़ा रही है। इस रणनीति का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमशेदपुर प्लांट और आदित्यपुर के सहायक (एनसिलरी) उद्योगों पर पड़ेगा।
एमडी व सीईओ गिरीश वाघ ने वित्त वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट में बताया कि कंपनी के गैर-चक्रीय (नान-साइक्लिकल) व्यवसायों में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। जमशेदपुर प्लांट से तैयार होकर निकलने वाले भारी वाहनों में लगने वाले टेलीमैटिक्स साफ्टवेयर फ्लीट एज के तहत कनेक्टेड वाहनों का आंकड़ा अब 10 लाख को पार कर चुका है।
स्पेयर पार्ट्स व ''फ्लीटकेयर'' सेवाओं का मुनाफे में योगदान लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा लाभ जमशेदपुर प्लांट और स्थानीय वेंडर नेटवर्क को मिल रहा है। चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी भारी क्षमता वाले ट्रकों के लिए हाइड्रोजन आधारित तकनीकों में निवेश जारी रखेगी।
यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों तक असर
जमशेदपुर प्लांट, जो टाटा मोटर्स के हैवी कमर्शियल व्हीकल्स का मुख्य विनिर्माण केंद्र है, अब हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों के निर्माण और उनके पायलट प्रोजेक्ट्स का मुख्य हब बन चुका है। यहां से तैयार अत्याधुनिक हरित वाहन देश के प्रमुख माल ढुलाई कॉरिडोर पर दौड़ रहे हैं।
इटली के ''इवेको ग्रुप'' के प्रस्तावित 3.8 अरब यूरो के अधिग्रहण के बाद टाटा मोटर्स दुनिया के शीर्ष चार सीवी निर्माताओं में शामिल हो जाएगी। इस ऐतिहासिक डील से मिलने वाली वैश्विक पावरट्रेन तकनीक का सीधा एकीकरण जमशेदपुर प्लांट के साथ किया जाएगा।
गिरीश वाघ के अनुसार, इस साझेदारी से जमशेदपुर डिवीजन न केवल भारत बल्कि यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उन्नत तकनीक वाले वाहनों का मुख्य विनिर्माण केंद्र बनेगा।
यह भी पढ़ें- टाटा स्टील का बड़ा मिशन 2030: 50% लौह अयस्क अपनी खदानों से, सप्लाई चेन मजबूत करने की रणनीति तैयार
यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन का केंद्र बनेगा जमशेदपुर प्लांट, हाइड्रोजन ट्रक और नई तकनीक पर फोकस
यह भी पढ़ें- प्रणव झा की प्रस्तावक बनीं कल्पना; बैद्यनाथ राम के हेमंत, झारखंड BJP का निर्दलीय नथवाणी को सपोर्ट
