विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा जू में आए 3 नन्हे मेहमान; मां बनी बाघिन सुनैना के शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:24 PM (IST)

जमशेदपुर के टाटा जू में बाघिन सुनैना ने 23 सितंबर को दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया है, जिससे बाघों का कुनबा बढ़ गया है।

जमशेदपुर में बाघों का कुनबा बढ़ा: सुनैना बनी मां, नए मेहमानों के नामकरण का शहरवासियों को मिला मौका

जमशेदपुर में बाघों का कुनबा बढ़ा: सुनैना बनी मां, नए मेहमानों के नामकरण का शहरवासियों को मिला मौका

HighLights

  1. टाटा जू में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को जन्म दिया।

  2. दो मादा और एक नर शावक का जन्म 23 सितंबर को हुआ।

  3. शावकों के नामकरण के लिए जनता से सुझाव मांगे गए।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) में बाघों के कुनबे में तीन नए सदस्यों का आगमन हुआ है। यहां 23 सितंबर की सुबह बाघिन सुनैना ने दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया है।

चिड़ियाघर प्रबंधन ने शुरुआती दिनों में शावकों की देखभाल और स्वास्थ्य की निगरानी के बाद बुधवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की। तीनों शावकों के नामकरण के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। इच्छुक लोग 19 अक्टूबर तक अपने सुझाव भेज सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 4.01.40 PM

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, तीनों शावकों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। पहली बार मां बनी सुनैना ने अनजाने में एक मादा शावक को घायल कर दिया था। इसके बाद टाटा जू की पशु चिकित्सा टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शाविका के त्वचा पर आए घावों की सिलाई की।

उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ है। फिलहाल उसका वजन करीब 1.8 किलोग्राम है। उसे तत्काल खतरे से बाहर बताया गया है, हालांकि एहतियात के तौर पर चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 4.01.41 PM

वहीं, अन्य दोनों शावकों की स्थिति सामान्य है। नर शावक का वजन करीब 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन लगभग 2.53 किलोग्राम है। तीनों शावकों की गतिविधियों पर पशु चिकित्सकों के साथ चिड़ियाघर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।

नागपुर से लाया गया था नर बाघ रुद्र

टाटा जू प्रबंधन के अनुसार, शावकों के पिता रुद्र को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से लाया गया था।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 4.01.41 PM (1)

चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि शावकों के जन्म की जानकारी पशु चिकित्सा प्रोटोकाल के तहत शुरुआती निगरानी और देखभाल की अवधि पूरी होने के बाद साझा की गई है।

तीनों शावकों के नाम सुझाने का मौका

टाटा जू प्रबंधन ने शहरवासियों को नामकरण प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की है। इसके तहत लोगों को तीनों शावकों के लिए एक-एक नाम सुझाना होगा।

नाम व्हाट्सएप या संदेश के माध्यम से 9438291637 पर भेजे जा सकते हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 4.01.42 PM

चिड़ियाघर की ओर से गठित समिति प्राप्त प्रविष्टियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ सुझावों का चयन करेगी। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ नि:शुल्क चिड़ियाघर प्रवेश पास और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 4.01.45 PM

प्रबंधन को उम्मीद है कि इस पहल से शहरवासी वन्यजीव संरक्षण से जुड़ेंगे और टाटा जू के नए मेहमानों के नामकरण में उत्साहपूर्वक भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें- पटना जू में चलेगी वंदे भारत जैसी ट्रेन! 9.88 करोड़ रुपये से बनेगा ट्रैक; जल्‍द खत्‍म होगी इंतजार की घड़ी