Move to Jagran APP

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव : निर्वाचन क्षेत्र के प्रकाशन के बाद आपत्तियों की आई बाढ़

Tata Workers Union Election. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए बुधवार शाम को निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन हुआ। इसके बाद से आपत्तियों की बाढ़ सी आ गई है। दोपहर एक बजे तक आपत्तियां जमा करने का समय निर्धारित है। अब तक 38 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैंं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 03:38 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव : निर्वाचन क्षेत्र के प्रकाशन के बाद आपत्तियों की आई बाढ़
टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराते कमेटी मेंबर।

जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए बुधवार शाम को निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन हुआ। इसके बाद से आपत्तियों की बाढ़ सी आ गई है। दोपहर एक बजे तक आपत्तियां जमा करने का समय निर्धारित है। अब तक 38 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैंं।

loksabha election banner

अधिकतर उम्मीदवारों की शिकायत है कि पूर्व के आधार पर उनका उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए कर्मचारियों की संख्या बल पर्याप्त है लेकिन पुराने निर्वाचन क्षेत्र में तोड़फोड़ कर दिया गया है। भौगोलिक दृष्टि से भी कोक प्लांट के एक सीट को दो भागों में बांट दिया गया है। कोक प्लांट की महिला उम्मीदवार शीतल एक्का सहित पांच महिलाओ ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। इनका कहना है कि इन्होंने पहले ही विभाग की 75 कर्मचारियों को मिलाकर एक सीट बनाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उनकी मांग पूरी नही की गई। वही सीआरएम के पूर्व कमिटी मेंबर गुलाब चंद का कहना है कि पिछली बार उनके पुराने निर्वाचन क्षेत्र में गड़बड़ी हुई जिसके कारण वो एक वोट से हार गए थे। लेकिन इस बार पुराने निर्वाचन क्षेत्र में फिर बदलाव कर दिया गया है। 

शिकायत के बाद आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक घंटा समय बढ़ा

बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र के प्रकाशन के बाद शाम चार से छह बजे तक का समय निर्धारित था। लेकिन निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन भी शाम सात बजे हुआ। ऐसे में कोक प्लांट के कमिटी मेंबर आरसी झा ने इस आपत्ति दर्ज कराई कि उन्हें चुनाव कार्यक्रम के तहत आपत्तियां दर्ज कराने का मौका नहींं मिला। इसके बाद चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को आपत्ति दर्ज कराने के समय को दोपहर 12 बजे से बढ़ाकर एक बजे कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.