विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील में अधिकारियों के बड़े तबादले, जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कमेटियों का पुनर्गठन

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:10 AM (IST)

टाटा स्टील ने वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों की घोषणा की है, जिसमें मोहसीन आजाद कादरभाई को एंटरप्राइज ...और पढ़ें

मोहसीन आजाद कादरभाई को जमशेदपुर और अरुण कुमार पांडेय को दिल्ली भेजा गया।

मोहसीन आजाद कादरभाई को जमशेदपुर और अरुण कुमार पांडेय को दिल्ली भेजा गया।

HighLights

  1. टाटा स्टील में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलीं।

  2. टीआरएफ लिमिटेड में शुभ्रा सिंह बनीं नई सीएचआरओ।

  3. ग्रीनहाउस गैस और जी टाउन क्लब कमेटियों का पुनर्गठन।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रबंधन ने आइएल-3 स्तर के दो वरीय अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वर्तमान में टेक्नोलॉजी एंड क्यूए (फ्लैट प्रोडक्ट्स) के प्रिंसिपल टेक्नोलाजिस्ट मोहसीन आजाद कादरभाई को हेड (एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट) नियुक्त किया गया है।

वे एक नवंबर से जमशेदपुर मुख्यालय से दो वर्षों के लिए यह कार्यभार संभालेंगे और चीफ एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट को रिपोर्ट करेंगे। स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस के हेड (पार्टनरशिप्स एंड सप्लाई चेन) अरुण कुमार पांडेय का स्थानांतरण इसी पद पर दिल्ली किया गया है। एक अक्टूबरसे प्रभावी होने वाले इस आदेश के बाद वे चीफ (स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस एंड अर्बन माइनिंग) को रिपोर्ट करेंगे

टीआरएफ में नेतृत्व परिवर्तन, शुभ्रा सिंह बनीं सीएचआरओ

टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ लिमिटेड ने अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव करते हुए शुभ्रा सिंह को नया मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) नियुक्त किया है। यह पदभार मंगलवार से प्रभावी हो गया। वह अभिजीत सिंह का स्थान लेंगी, जिन्हें टाटा स्टील समूह में नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुभ्रा सिंह इससे पूर्व टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में हेड-एचआरबीपी पद पर कार्यरत थीं। उनके पास टाटा समूह के विभिन्न कार्यक्षेत्रों और व्यावसायिक संवर्गों में मानव संसाधन प्रबंधन का 20 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

जी टाउन क्लब कमेटी का पुनर्गठन

टाटा स्टील प्रबंधन ने बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब एक्जीक्यूटिव कमेटी का पुनर्गठन किया है। नई कमेटी में मैन्युफैक्चरिंग चीफ विनीत कुमार शाह को चेयरमैन बनाया गया है।

वहीं, हेड एचआरएम राजेश कुमार झा, चीफ कारपोरेट सर्विसेज वरूण बजाज, चीफ एचआरएम विकास कुमार, मुकेश वर्मा, कुमुद लता सिंह व संजीव कुमार झा को शामिल किया गया है। नई कमेटी तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कमेटी का पुनर्गठन

टाटा स्टील ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी के लिए एक कमेटी गठित की है। अधिकारियों के तबादले के बाद कंपनी प्रबंधन ने कमेटी का पुनर्गठन किया है। नई कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को चेयरमैन बनाया है।

वहीं, कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट व चीफ स्तर के 15 अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी का उद्देश्य होगा कि जलवायु परिवर्तन के लिए बने रोडमैप को क्रियान्वित कराना, उसे और बेहतर बनाने के लिए पहल करना, भावी विकास परियोजनाओं के अनुरुप नीतिगत हस्तक्षेपों पर सुझाव देना और सस्टेनेबिलिटी कापर्स के संचालन को समक्ष बनाना है।

टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने क्रास फंक्शनल टीम का भी पुनर्गठन कर दिया है। नई कमेटी में पावर सिस्टम एंड एनर्जी विभाग के चीफ रवि कुमार को चेयरमैन बनाते हुए नौ अधिकारियों को इसमें शामिल किया है।

उक्त कमेटी कारपोरेट सस्टेनेबिलिटी टीम के साथ मिलकर कार्बन डाइ-आक्साइड, जल और प्रकृति आधारित समाधानों के लिए तकनीकी मूल्यांकन, परियोजना की अनिवार्यता की जांच और लाभों की समीक्षा करेगा। साथ ही सस्टेनेबिलिटी कापर्स से बजट मंजूरी के लिए सीओआइ, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की परियोजना की सिफारिश करेगा। 

यह भी पढ़ें- टाटा कमिंस में बोनस प्रक्रिया शुरू, 20 प्रतिशत की मांग; टाटा मोटर्स कर्मियों की निगाहें भी प्रबंधन पर