Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा स्टील में 15 फरवरी से सुनहरे भविष्य की योजना पार्ट-2 Jamshedpur News

    By Vikas SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jan 2020 09:06 AM (IST)

    15 फरवरी से एक माह के लिए होगी क्रियान्वित स्टील वेज कर्मचारी उठा सकते हैं लाभ -पिछले वर्ष लगभग 115 कर्मचारियों ने लिया था स्कीम का लाभ। ...और पढ़ें

    Hero Image
    टाटा स्टील में 15 फरवरी से सुनहरे भविष्य की योजना पार्ट-2 Jamshedpur News

    जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा स्टील प्रबंधन 15 फरवरी से एक बार फिर सुनहरे भविष्य की योजना (एसबीकेवाई) पार्ट-2 (पूर्व में अर्ली सपरेशन स्कीम) को प्रभावी कर रही है। योजना एक माह तक 15 मार्च तक क्रियान्वित रहेगा और स्टील वेज वाले कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा स्टील प्रबंधन प्रतिवर्ष सुनहरे भविष्य की योजना को प्रभावी करती है। कंपनी प्रबंधन ने वर्ष 2018 में ही पुराने सुनहरे भविष्य की योजना में बदलाव करते हुए कर्मचारियों को तीन विकल्प दिए थे। पूर्व की तरह ही इस बार भी कर्मचारियों को यहीं विकल्प मिलेगा।

    स्टील वेज के वैसे कर्मचारी जिन्होंने 20 वर्षो तक स्थायी नौकरी कर चुके हैं, वे स्कीम के तहत पहले आश्रित (बेटा, बेटी, दामाद व बहू) को नौकरी दे सकते हैं। इसके बदले में उन्हें 12 हजार रुपये मासिक मिलेगा। साथ ही प्रतिवर्ष उक्त राशि में सम्मानजनक बढ़ोतरी होगी। योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष तक पूर्व से आवंटित क्वार्टर में रहने का लाभ मिलेगा। वहीं, स्कीम का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के बच्चों को मिलेनियम स्कॉलरशिप में 60 सीटें आरक्षित रहेगा। 

    कर्मचारियों को मिलने वाले तीन विकल्प (राशि रुपये में)

                                  विकल्प-1

    उम्र              20 वर्ष से कम पर   20 से ज्यादा पर    इतने वर्ष तक

                      मासिक प्रतिदान     मासिक प्रतिदान

    40-45 वर्ष      16,500              33,000                 75

    45-48 वर्ष      16,000             32,000                  75 

    48-51 वर्ष      15,750             31,500                 74-72

    51-54 वर्ष      15,500             31,000                 71-69

    54-57 वर्ष      15,200            30,000                   68-66

    57-59 वर्ष      15,000             30,000                  65-64

    इस विकल्प के साथ मिलने वाली सुविधा

    -कर्मचारी की मौत पर उनकी पत्नी को उम्र के आधार पर लिए गए विकल्प का मासिक प्रतिदान मिलता रहेगा।

    -पत्नी की भी मौत हो गई तो दूसरे नंबर के आश्रित (बेटा-बेटी कोई भी) को इसका लाभ मिलता रहेगा।

    - 60 वर्ष तक टीएमएच में मेडिकल सुविधा जारी रहेगी। सेवानिवृत्त के बाद भी पूर्व कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

    -शहर से बाहर रहने पर पति-पत्नी को दो-दो लाख रुपये का मेडिक्लेम मिलेगा। 

                                    विकल्प-2

    उम्र          एकमुश्त   20 वर्ष से कम पर  एकमुश्त  20 से ज्यादा पर    इतने वर्ष तक

                           मासिक प्रतिदान                मासिक प्रतिदान

    40-45 वर्ष : 12.5 लाख-14,000-21.5 लाख-27,500

    45-48 वर्ष : 11.5 लाख-15,500-20 लाख-30,500

    48-51 वर्ष : 10.5 लाख-17,000-18 लाख-33,500

    51-54 वर्ष : 9 लाख-18,500-15.5 लाख-36,500

    54-57 वर्ष : 7 लाख-21,000-12.5 लाख-38,000

    57-59 वर्ष : 4.5 लाख-23,000-8 लाख-42,000

    इस विकल्प के तहत मिलने वाली सुविधा

    -योजना 60 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगी।

    -6 वर्ष या 58 वर्ष, जो पहले हो संबधित कर्मचारी को क्वार्टर का लाभ मिलेगा।

                                  विकल्प-3

    उम्र            20 वर्ष से कम पर   20 से ज्यादा पर    

                   मासिक प्रतिदान     मासिक प्रतिदान

    40-45 वर्ष : 24,000-45,000

    45-48 वर्ष : 26,000-49,000

    48-51 वर्ष : 28,000-52,000

    51-54 वर्ष : 30,000-55,000

    54-57 वर्ष : 32,000-58,000

    57-59 वर्ष : 34,000-62,000

    सुविधा : 

    -इस विकल्प का लाभ वे कर्मचारी उठा सकते हैं जो सेटलमेंट का पैसा एकमुश्त या किस्त में टाटा कैपिटल या किसी अन्य कंपनी में निवेश करना चाहते हैं।

    -प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों के लिए निवेश विशेषज्ञ प्रतिनियुक्त करेगा, जो कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी देगा।

    -कर्मचारी चाहे तो खुद अपना पूरा पैसा कहीं भी निवेश कर सकते हैं7

    -6 वर्ष या 58 वर्ष तक, जो पहले हो, संबधित कर्मचारी को तब तक क्वार्टर का लाभ मिलेगा।