Tata Steel Workers Bonus: प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस पर बनी सहमति, कर्मचारियों के खाते में जाएगा 235.54 करोड़
Tata Steel Workers Bonus टाटा स्टील प्रबंधन और मजदूर यूनियन के बीच बोनस पर समझौता हो गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।
जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा स्टील में सोमवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इस वर्ष कर्मचारियों के खाते में 235.54 करोड़ रुपये बोनस मिले है। इनमें जमशेदपुर व ट्यूब डिविजन के खाते में 142.05 करोड़ रुपये आएंगे। कर्मचारियों को बोनस का पैसा 14 अक्टूबर को उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद टाटा स्टील कर्मचारियों को कंपनी में मुनाफा कम होने के बावजूद बेहतर बोनस मिला है। टाटा स्टील में पिछली बार कर्मचारियों को 239.61 करोड़ रुपये बोनस मिला था। इस बार कर्मचारियों को लगभग 4.07 करोड़ कम बोनस मिलने के बावजूद उनके बोनस की राशि में बढ़ोतरी हुई है। इस बार स्टील वेज के कर्मचारी को अधिकतम 3,01,402 रुपये, न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारी को अधिकतम बोनस उनकी उपस्थिति के आधार पर 84,496 रुपये जबकि न्यूनतम 26,839 रुपये बोनस मिलेगा। वहीं, कर्मचारियों को औसतन बोनस 1,10,914 रुपये मिलेंगे।
जाने फार्मूले के तहत किस मद में कितना मिला बोनस
- कुल मुनाफा : 1.5 प्रतिशत : 7935.89 करोड़ पर 119.04 करोड़
- बिक्री योग्य स्टील 12.88 टन
- प्रोफिटिबिलिटी : 6162 प्रति सेलेबल स्टील
- क्रूड स्टील : 13.15
- इओआर : 24,074 का कुल योग : 41.5 करोड़
- उत्पादकता : 546.3 टन प्रतिवर्ष प्रति कर्मचारी : 75 करोड़
- सेफ्टी : 0.52 एलटीआइएफआर : शून्य
बोनस पर एक नजर
- पिछली बार 239.61 करोड़ रुपये मिला था कर्मचारियों को बोनस
- 12,807 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का पैसा
- जमशेदपुर व ट्यूब कर्मचारियों को मिलेगा 142.05 करोड़ रुपये बोनस
- 3,01,402 रुपये मिला स्टील वेज के कर्मचारी को अधिकतम बोनस
- 26,839 रुपये मिलेंगे न्यूनतम बोनस
- 84,496 रुपये एनएस ग्रेड कर्मचारी को मिलेगा अधिकतम बोनस
- 1,10,914 रुपये मिलेगा औसत बोनस
- 1825.37 करोड़ रुपये है बोनेसेबल अमाउंट