विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील का बड़ा निवेश, सिंगापुर की कंपनी में डाले 3260 करोड़; यूरोपीय कारोबार पर फोकस

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:15 AM (IST)

टाटा स्टील ने अपनी सिंगापुर स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड में ₹3,260.32 करोड़ का ...और पढ़ें

टाटा स्टील ने सिंगापुर इकाई में ₹3,260 करोड़ का निवेश किया।

टाटा स्टील ने सिंगापुर इकाई में ₹3,260 करोड़ का निवेश किया।

HighLights

  1. टाटा स्टील ने सिंगापुर इकाई में ₹3,260 करोड़ का निवेश किया।

  2. यह निवेश वैश्विक कारोबार और यूरोपीय संयंत्रों को मजबूत करेगा।

  3. हरित इस्पात रूपांतरण और वित्तीय पुनर्गठन मुख्य उद्देश्य हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय कारोबार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ''टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड'' (टीएसएचपी) में 3,260.32 करोड़ रुपये (34 करोड़ डालर) की नई पूंजी झोंकी है।

शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी ने टीएसएचपी के 0.0864 डालर अंकित मूल्य वाले 393.51 करोड़ से अधिक नए इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इस शेयर खरीद के उपरांत भी टीएसएचपी पूरी तरह से मूल कंपनी के नियंत्रण में बनी रहेगी।

बोर्ड से स्वीकृत दो अरब डालर योजना की किस्त

यह ताजा पूंजी निवेश निदेशक मंडल द्वारा 17 मार्च को मंजूर किए गए दो अरब डालर (करीब 18,488 करोड़ रुपये) के विशेष वित्तीय पैकेज का हिस्सा है। इस आवंटन के साथ ही टीएसएचपी में कुल निवेश सीमा बढ़कर 26.21 अरब डालर के स्तर पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि सिंगापुर स्थित यह अनुषंगी इकाई ब्रिटेन और नीदरलैंड समेत टाटा स्टील के यूरोपीय संयंत्रों के वित्तीय पुनर्गठन, कर्ज अदायगी और वहां प्रस्तावित हरित इस्पात (डीकार्बोनाइजेशन) रूपांतरण की मुख्य सूत्रधार है।

मुनाफे पर दबाव के बीच भविष्य पर दांव

कंपनी का यह रणनीतिक कदम ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर इस्पात कीमतों में नरमी के कारण दबाव देखा जा रहा है। चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में 345 करोड़ रुपये के एकमुश्त नुकसान के चलते टाटा स्टील का समेकित शुद्ध लाभ 20.8 प्रतिशत घटकर 2,318 करोड़ रुपये रह गया था, जबकि कुल राजस्व 60,794 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी विदेशी इकाई में लगातार पूंजी डालकर प्रबंधन अपने वैश्विक परिचालन को स्थिरता प्रदान करने में जुटा है। 

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील कंपनी को बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स

यह भी पढ़ें- झारखंड में टाटा स्टील के खदान के पास ट्रकों से डीजल चुराते युवक को ड्राइवरों ने पकड़ा, खूंटे से बांधकर पीटा