हॉकी में टाटा स्टील ने विशाखापत्तनम को रौंदा Jamshedpur News
टाटा स्टील ने तार कंपनी स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी ग्र्राउंड में खेले गए अंतर स्टील प्लांट्स हॉकी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में आरआइएनएल को 9-0 से पराजित कर दिया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सुखनाथ गुडिय़ा के पांच गोल की बदौलत टाटा स्टील ने तार कंपनी स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी ग्र्राउंड में खेले गए अंतर स्टील प्लांट्स हॉकी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में आरआइएनएल (राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड) को 9-0 से पराजित कर दिया।
शुरुआत से ही टाटा स्टील आक्रामक नजर आ रही थी। खेल के तीसरे मिनट में ही सुखनाथ गुडिय़ा ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर विरोधी टीम को अपनी मंशा बतला दी। इसके बाद टाटा स्टील कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुखनाथ ने 32वें, 34वें, 56वें व 58वें मिनट में गोल किए। उन्होंने कुल पांच गोल किए। दीपक सोरेंग ने सुखनाथ का अच्छा साथ दिया और 12वें व 39वें मिनट में गोल किए। रही-सही कसर जुनूल पूर्ति ने पूरा कर दिया। उन्होंने 54वें मिनट में गोल दागे।
दूसरे मुकाबले में भिलाई स्टील प्लांट ने राउरकेला स्टील प्लांट को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। राउरकेला की ओर से तरुण यादव ने 13वें मिनट में गोल किया। गोल खाकर बौखलाई भिलाई की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन मध्यांतर तक उसे सफलता नहीं मिल पाई। खेल के 43वें मिनट में अर्जुन देव ने गोल कर राउरकेला को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद व स्पोट्र्स एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन धर्मेंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सुदर्शन सिंह, आशीष कुमार, गौतम मुखर्जी, बागीचा सिंह, वी रामकृष्णा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप