विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिमकेन में प्रमेश माहेश्वरी बने नए प्रेसिडेंट, अनुभव खजूरिया जीएम एचआर; टाटा पावर की शानदार 130% वृद्धि

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:10 AM (IST)

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 130% की वृद्धि दर्ज की, जबकि टिमकेन ने ...और पढ़ें

टाटा स्टील फाउंडेशन को जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीआइआई नेशनल वाटर अवार्ड मिला।

टाटा स्टील फाउंडेशन को जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीआइआई नेशनल वाटर अवार्ड मिला।

HighLights

  1. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने 130% की वृद्धि दर्ज की।

  2. टिमकेन ने प्रमेश माहेश्वरी को इंडिया प्रेसिडेंट नियुक्त किया।

  3. टाटा स्टील फाउंडेशन को जल प्रबंधन के लिए पुरस्कार मिला।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा पावर की सहायक कंपनी टीपी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 419 मेगावाट की यूटिलिटी स्कूल परियोजनाएं शुरू की है, जो बीते वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 182 मेगावाट की तुलना में 130 प्रतिशत अधिक है।

टीपीआरईएल ने दूसरी तिमाही के दौरान 131.2 मेगावाट आवर्स की स्टोरेज परियोजनाएं भी निष्पादित की हैं। जिसमें 101.2 मेगावाट की स्टोरेज क्षमता टीपीआरईएल के इन-हाउस प्रोजेक्ट्स के लिए है, जबकि शेष 30 मेगावाट ऑवर्स की स्टोरेज क्षमता में थर्ड-पार्टी परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं कंपनी ने पहली छमाही में कुल 645 मेगावाट की यूटिलिटी स्केल परियोजना व 161.2 मेगावाट आवर्स की स्टोरेज परियोजनाएं निष्पादित करने में सफल रही है। इसमें 100.8 मेगावाट की जेवली पवन परियोजना, 227.5 मेगावाट सौर क्षमता और 101.2 मेगावाट ऑवर्स बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से युक्त कालासर एफडीआरई परियोजना, 100 मेगावाट की कायथार ग्रुप कैप्टिव परियोजना और 72.5 मेगावाट की टाटा स्टील कैप्टिव परियोजना शामिल हैं।

टिमकेन में प्रमेश माहेश्वरी बने इंडिया व साउथ ईस्ट एशिया के प्रेसिडेंट

टिमकेन ने प्रमेश माहेश्वरी को इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उन्हें औद्योगिक और प्रौद्योगिकी आधारित कारोबार में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। टिमकेन प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक जानकारी स्टाक एक्सचेंज को दी है।

प्रमेश इससे पहले हनीवेल प्रोसेस आटोमेशन में विभिन्न वरिष्ठ वैश्विक नेतृत्व पदों पर कार्यरत थे। उन्होंने हनीवेल प्रोसेस सॉल्यूशंस में प्रेसिडेंट और लाइफ साइकिल साल्यूशंस, सर्विसेज एंड साइबर के प्रेसिडेंट सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक प्रमेश ने आइआइएम अहमदाबाद से जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया है। वहीं, अनुभव खजूरिया कंपनी में जनरल मैनेजर-एचआर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे कंपनी के देशभर के संयंत्रों और कार्यालयों में मानव संसाधन गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

नवंबर 2022 में टिमकेन से जुड़े अनुभव इससे पहले एचआर बिजनेस पार्टनर और हेड एचआर के पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने डाॅ. सीवी रमन विश्वविद्यालय से एचआर और मार्केटिंग में एमबीए किया है।

टाटा स्टील फाउंडेशन को मिला सीआइआई राष्ट्रीय जल पुरस्कार

टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) को जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीआइआई नेशनल वाटर अवार्ड से नवाजा गया है। ओडिशा के जाजपुर स्थित कलिंगानगर इंटीग्रेटेड वाटरशेड प्रोजेक्ट को बियोंड फेंस वर्ग में यह पुरस्कार मिला। ब्राह्मणी बेसिन की इस पहल से भूजल स्तर एक मीटर सुधरा, 207 हेक्टेयर नई सिंचाई क्षमता बनी और किसानों की आय में 33.13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा. राज भूषण चौधरी ने यह सम्मान दिया। 

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में फेरबदल, सुजीत कुमार और राहुल वर्मा को नई जिम्मेदारी; जमशेदपुर को मिला नया श्रम अधीक्षक

यह भी पढ़ें- IAS का प्रशिक्षण मसूरी के अलावा झारखंड में भी, रांची के श्रीकृष्ण सिन्हा लोक संस्थान को मिली मंजूरी