Move to Jagran APP

Tata Pigments Election: टाटा पिगमेंट यूनियन में 13 पदों के लिए नामांकन, जानिए

टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन की 13 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को नामांकन हुआ। इसके लिए नामांकन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया था। टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में पहले ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 05:10 PM (IST)
टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में 30 जुलाई को मतदान होना है।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन की 13 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को नामांकन हुआ। इसके लिए नामांकन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया था। टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में पहले ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। सोमवार को चुनाव पदाधिकारी सह टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष संजय सिंह ने निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक पीला प्लांट से सोंग सिंगु के नाम पर गड़बड़ी थी। दावा आपत्ति के बाद इसमें सुधार किया गया।

loksabha election banner

सुधार के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। यूनियन में 30 जुलाई को मतदान होना है। टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से कराए जा रहे चुनाव में चुनाव पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष संजय सिंह, कमेटी मेंबर तारकेश्वर लाल, राजू महतो व विभाष शुक्ला उपस्थित थे।

सुबह नौ बजे से शुरू हुइ नामांकन पत्रों की बिक्री

यूनियन चुनाव के लिए सुबह नौ बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुइ जो दोपहर 12 बजे तक चली। दोपहर एक से दो बजे के बीच उम्मीदवारों की सूची व जांच की। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया गया।

ये है निर्वाचन क्षेत्र

क्षेत्र संख्या : कमेटी मेंबरों की संख्या : निर्वाचन क्षेत्र का नाम

  • 01 : 02 : पीला प्लांट
  • 02 : 03 : मैकेनिकल मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, बॉयलर
  • 03 : 01 : एसएफडी
  • 04 : 03 : मटेरियल हैंडलिंग
  • 05 : 01 : रिजर्व सीट (महिला के लिए आरक्षित)
  • 06 : 03 : ऑफिस, पर्चेज, सिक्योरिटी, गार्डन, आरएंडडी व अन्य।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.