विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स वीपी विशाल बादशाह ने जमशेदपुर प्लांट में इवेको अधिग्रहण के बाद नए अवसरों पर की चर्चा

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:17 AM (IST)

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह ने टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया, जहां उन्होंने इवेको अधिग्रहण के बाद ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स के वाइस विशाल बादशाह प्रेसिडेंट यूनियन के पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों से मुलाकात कर कंपनी की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

टाटा मोटर्स के वाइस विशाल बादशाह प्रेसिडेंट यूनियन के पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों से मुलाकात कर कंपनी की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

HighLights

  1. वीपी विशाल बादशाह ने टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया।

  2. इवेको अधिग्रहण से नए बाजार अवसर मिलने की बात कही।

  3. सुरक्षा, गुणवत्ता प्रथाएं भारतीय ऑपरेशंस में लागू होंगी।

जासं, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल व्हीकल ऑपरेशंस) विशाल बादशाह ने बुधवार सुबह टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया। 
 
इस दौरान उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों से मुलाकात कर कंपनी की भावी योजनाओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।
 

इवेको अधिग्रहण और नए बाजार के अवसर 

यूनियन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विशाल बादशाह ने कहा कि 'इवेको' (Iveco) के अधिग्रहण के बाद कंपनी को एक नया और बड़ा बाजार मिला है। 
 
ऐसे में हमें ग्राहकों और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इवेको में सुरक्षा (Safety) और गुणवत्ता (Quality) के क्षेत्र में जो भी बेस्ट प्रैक्टिस अपनाई जा रही हैं, उन्हें भारतीय ऑपरेशंस में भी लागू किया जाएगा।
 

स्थायी कर्मचारियों की भूमिका और क्षमता विस्तार 

वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि जमशेदपुर प्लांट में अब कोई अस्थायी कर्मचारी नहीं है, बल्कि सभी स्थायी कर्मचारी हैं। इसलिए आने वाले नए अवसरों और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी को तैयार रहना होगा। 
 
उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्राइमा टिपर तथा क्रायोस (Cryos) व क्रेटोस (Kratos) जैसे अत्याधुनिक इंजन मॉडलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कंपनी के इको-सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही। 
 

दीपावली की शुभकामनाएं और स्वागत 

साथ ही, सामाजिक व कंपनी हित की गतिविधियों में सभी की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सभी पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 
 
वाइस प्रेसिडेंट का स्वागत करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने आश्वस्त किया कि उनके सुझावों और मार्गदर्शन पर अमल करने के लिए यूनियन सदैव तत्पर रहेगी।
 
इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक राय, यूनियन अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद समेत कई अन्य गणमान्य लोग और कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।