TATA MOTORS : टाटा मोटर्स में 306 बाइ-सिक्स जेओ ग्रेड में होंगे बहाल, देखें पूरी सूची Jamshedpur News
कंपनी प्रबंधन ने बाइ-सिक्स से जमशेदपुर ऑपरेटिव (जेओ) ग्रेड में बहाल होने वाले अस्थायी कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। ये सभी मार्च 2020 तक जेओ ग्रेड में बहाल हो जाएंगे।
जमशेदपुर (जाासं)। TATA Motors टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 306 बाइ-सिक्स प्रशिक्षुओं को दीपावली का तोहफा दिया है। बुधवार शाम कंपनी प्रबंधन ने बाइ-सिक्स से जमशेदपुर ऑपरेटिव (जेओ) ग्रेड में बहाल होने वाले अस्थायी कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। सभी बाइ-सिक्स कर्मचारी मार्च 2020 तक जेओ ग्रेड में बहाल हो जाएंगे।
टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन व बोनस समझौते के दौरान प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच इस वर्ष 306 बाइ-सिक्स को स्थायी करने पर सहमति बनी थी।
बुधवार शाम प्रबंधन ने लेबर ब्यूरो में स्थायी होने वाले बाइ-सिक्स कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। सूची के तहत बाइ-सिक्स प्रशिक्षुओं का मेडिकल टेस्ट छह नवंबर से 29 जनवरी तक चलेगा।
मेडिकल टेस्ट के लिए सभी बाइ-सिक्स कर्मचारियों को अपने साथ पांच फोटो, पेन कार्ड, आधार कार्ड व बैंक पासबुक साथ लेकर आना होगा।
प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर के तहत मेडिकल टेस्ट के एक दिन पूर्व ए शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों को दोपहर ढ़ाई से शाम साढ़े पांच बजे तक और बी शिफ्ट में कार्यरत कर्मियों को सुबह साढ़े आठ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक लेबर ब्यूरो में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
जो कर्मचारी सूची के तहत रिपोर्ट नहीं करेंगे, उन्हें स्थायीकरण का लाभ नहीं मिलेगा।
मंदी के दौर में भी यूनियन ने 306 साथियों को स्थायी कराने में सफल रही है। जो साथी स्थायीकरण से वंचित है उनके लिए भी यूनियन नेतृत्व लगातार प्रयासरत रहेगी।
आरके सिंह, महामंत्री