विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच दिन चले आंदोलन के बाद कार्रवाई: टाटा मोटर्स के गेट जाम करने के आरोप में बंटी सिंह समेत 18 लोगों पर केस

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:02 PM (IST)

टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुभाष पात्रो के निधन के बाद गेट जाम करने के मामले में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कंपनी के सुरक्षा अधिकारी शिवाकांत सिंह के लिखित बयान पर मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

कंपनी के सुरक्षा अधिकारी शिवाकांत सिंह के लिखित बयान पर मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

HighLights

  1. टाटा मोटर्स गेट जाम मामले में प्राथमिकी दर्ज।

  2. बंटी सिंह समेत 18 नामजद, 50-60 अज्ञात आरोपी।

  3. कर्मचारी सुभाष पात्रो के निधन पर हुआ था प्रदर्शन।

जासं, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुभाष पात्रो के निधन के बाद मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर कंपनी के पांच प्रमुख गेट जाम करने के मामले में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
कंपनी के सुरक्षा अधिकारी शिवाकांत सिंह के लिखित बयान पर मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसके अलावा 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
 
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बंटी सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने सुनियोजित ढंग से आंदोलन करते हुए कंपनी के पांच मुख्य गेटों को जाम कर दिया था। 
 
इस दौरान कर्मचारियों की आवाजाही रोकी गई और प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर क्षेत्र की शांति व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। 
 
कर्मचारी सुभाष पात्रो की मौत के बाद उनके आश्रित को नौकरी व परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब पांच दिनों तक गेट के बाहर प्रदर्शन और हंगामा चला था। बाद में प्रबंधन व आंदोलनकारियों के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी।
 

ये हैं नामजद आरोपित

प्राथमिकी में बंटी सिंह (गोविंदपुर), भीम कामत (जेम्को आजाद बस्ती), अनिल कुमार (जेम्को), जय प्रकाश सिंह (जेम्को आजाद बस्ती), प्रेम कुमार (जेम्को बेलगड्ढा), बिट्टू सिंह (जेम्को चौक), कल्लू रजक (गोविंदपुर), धीरज वर्मा (जेम्को चौक), गुरविंदर सिंह उर्फ राजा दूबे, अप्पू तिवारी (गोलमुरी), सन्नी ठाकुर (आजाद बस्ती), अविनाश झा उर्फ गबरू, निखिल राज (टेल्को), बृजानंद पाठक (कृष्णानगर, गोविंदपुर), जय राम सेरिंग (गोविंदपुर बड़ा बस्ती), पिंकी सिंह (गोविंदपुर) और संगीता कुमारी (गोविंदपुर पटेल नगर) को नामजद किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।