विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स का बड़ा कदम: सात प्रस्तावों पर शुरू हुई ई-वोटिंग, कर्मचारियों को दो रुपये में शेयर देने की तैयारी

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:23 PM (IST)

टाटा मोटर्स ने सात प्रमुख प्रस्तावों पर शेयरधारकों की ई-वोटिंग शुरू की है, जिसमें कर्मचारियों को मात्र दो रुपये में शेयर देने और इवेको सौदे शामिल हैं।

पात्र कर्मचारियों को एक से चार साल में दो रुपये में एक शेयर मिलेगा, जबकि 30 अक्टूबर को बाजार भाव 396.25 रुपये यानी 99.5 फीसदी छूट थी।

पात्र कर्मचारियों को एक से चार साल में दो रुपये में एक शेयर मिलेगा, जबकि 30 अक्टूबर को बाजार भाव 396.25 रुपये यानी 99.5 फीसदी छूट थी।

HighLights

  1. सात प्रमुख प्रस्तावों पर टाटा मोटर्स की ई-वोटिंग शुरू।

  2. कर्मचारियों को दो रुपये में शेयर देने की योजना शामिल।

  3. नए ऑडिटर और इवेको सौदों पर भी मतदान।

जासं, जमशेदपुर। प्रमुख वाणिज्यिक वाहन कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (पूर्व में टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स) ने सात बड़े फैसलों पर शेयरधारकों की मंजूरी को 28 दिसंबर शाम पांच बजे तक आनलाइन मतदान शुरू किया है। इनमें नया ऑडिटर, कर्मचारियों को शेयर इनाम व इवेको सौदे शामिल हैं।

एक अक्टूबर 2025 को यात्री व वाणिज्यिक कारोबार अलग होने के बाद कंपनी ने 30 अक्टूबर को यूरोप की इवेको ग्रुप एनवी में 89.42 प्रतिशत हिस्सेदारी (लगभग 3.43 अरब यूरो) खरीदी।

दोनों के हिसाब-किताब की जांच में एकरूपता को बीएसआर एंड कंपनी के इस्तीफे के बाद डेलायट हास्किंस एंड सेल्स एलएलपी को तीसरी वार्षिक आम बैठक तक नया वैधानिक आडिटर (5.75 करोड़ रुपये शुल्क) बनाने का प्रस्ताव है।

पात्र कर्मचारियों को महज दो रुपये में मिलेगा शेयर

कर्मचारियों को तरक्की में भागीदार बनाने को 50 लाख तक प्रदर्शन आधारित शेयर इनाम (पीएसयू) की नई योजना लाई गई है, जिससे पूंजी में 0.14 प्रतिशत विस्तार होगा।

पात्र कर्मचारियों को एक से चार साल में दो रुपये में एक शेयर मिलेगा, जबकि 30 अक्टूबर को बाजार भाव 396.25 रुपये यानी 99.5 फीसदी छूट थी।

यह लाभ शेयर भाव से नहीं, बल्कि बाजार हिस्सेदारी, पूंजी मुनाफे व कार्यक्षमता से तय होगा। प्रमोटर व स्वतंत्र निदेशक इससे बाहर रहेंगे।

योजना का लाभ सहायक कंपनियों तथा साझा 50:50 सेवा-तकनीकी इकाइयों (टाटा मोटर्स ग्लोबल सर्विसेज व डिजिटल.एआइ लैब्स) को भी मिलेगा।

इवेको इकाइयों के आपसी सौदों पर भी मंजूरी

चार प्रस्ताव इवेको समूह की यूरोपीय कंपनियों (इटली, नीदरलैंड्स, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी) के बीच 31 मार्चतक आपसी कारोबार से जुड़े हैं।

इनमें कच्चे माल के लेनदेन संग आपसी नकदी मदद (कैश पूलिंग, यानी जरूरत अनुसार अस्थायी नकदी साझा करना) व बकाया बिलों से नकदी जुटाना (फैक्टरिंग) शामिल है।

जिनकी हिस्सेदारी 77.40 प्रतिशत है। 4,257 से 12,217 करोड़ रुपये तक के सौदे बाजार दर पर होंगे व संबंधित पक्ष वोट नहीं दे सकेंगे। 23 नवंबर तक दर्ज शेयरधारक एनएसडीएल पर वोट डाल सकेंगे।

ईमेल विहीन सदस्य 15 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। कंपनी सचिव रंजन कुमार द्वारा जारी नोटिस के नतीजे 30 दिसंबर तक आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।