Move to Jagran APP

बेरोजगारी, निजीकरण व श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ यूथ इंटक का प्रदर्शन

केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूथ इंटक ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यापक रूप में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया।

By Edited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 03:00 AM (IST)
बेरोजगारी, निजीकरण व श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ यूथ इंटक का प्रदर्शन

जासं, जमशेदपुर : केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूथ इंटक ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यापक रूप में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, निजीकरण, श्रम कानूनों में संशोधन व गिरती अर्थव्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन शहर के चौक-चौराहों पर किया गया । यूथ इंटक के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वप्रथम जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। 17 सितंबर को 17 बजे यानी शाम पांच बजकर 17 मिनट पर 17 के साथ चौक-चौराहों से कैंडल मार्च निकाला गया। चौक-चौराहों पर एकत्र होकर, घरों कि बालकोनी प्रमुख दरवाजे पर मोमबत्तियां व दीया जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। साथ ही प्रधानमंत्री से रोजगार सृजन करने पर ध्यान दें, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद करें, देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करें व श्रम कानूनों में संशोधन को वापस लेने का आग्रह किया। -------- देश में 2.33 करोड़ लोगों ने गंवाई नौकरियां झारखंड प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि देश में 2.23 करोड़ लोगों ने विगत पांच माह में स्थायी नौकरियां गंवाई, 12.8 करोड़ लोग बेरोजगार हुए, देश में बेरोजगारी दर 7.4 फीसद हो चुकी है, पिछले तिमाही में जीडीपी -23.9 दर्ज की गई। बिष्टुपुर व टेल्को में मोमबत्ती जलाकर किया विरोध यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज व कांग्रेस के ओबीसी कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में बिष्टुपुर में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ इंटक की राष्ट्रीय सहायक महासचिव शिखा चौधरी व जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय द्वारा कदमा में विरोध किया गया। यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव परितोष ¨सह व राकेश साहु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टेल्को में कैंडल जलाकर नारेबाजी की। यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष मुखी, गोपाल यादव एवं अमृत झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस चौक पर प्रदर्शन किया गया। यूथ इंटक के प्रदेश संगठन सचिव राजा ¨सह राजपूत के नेतृत्व में एग्रिको गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय सचिव गुलरेज अख्तर और फ़•ाल खान के नेतृत्व में धातकीडीह में प्रदर्शन किया गया। सरायकेला खरसावां जिला यूथ इंटक अध्यक्ष अवधेश ¨सह व मीरा तिवारी ने अपनी कमेटी के साथ आकाशवाणी चौक पर कर प्रदर्शन किया।। मानगो में रिता शर्मा और बबलू नौशाद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया, गोलमुरी चौक पर विश्वजीत पांडा एवं मनोज पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, पश्चिम ¨सहभूम, गिरीडीह, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, गोड्डा, देवघर, गुमला सहित पूरे प्रदेश में यूथ इंटक कार्यकत्र्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पूरे प्रदेश में 20,000 से अधिक लोग इस आंदोलन से जुड़े सबसे अधिक मजदूरों और महिलाओं ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन को सफल बनाने में रहे सक्रिय यूथ इंटक के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को पूरे प्रदेश में सफल बनाने में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, विजय यादव, रियाजउद्दीन खान, शिखा चौधरी, नितेश राज, परितोष ¨सह सहित यूथ इंटक के तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.