विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर में खुला टाटा समूह का शोरूम

By Edited By:
Published: Thu, 16 Aug 2018 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 03:41 PM (IST)

टाटा समूह का वेस्टसाइड शोरूम पीएंडएम हाइटेक सिटी सेंटर मॉल में खुला।

जमशेदपुर में खुला टाटा समूह का शोरूम
जमशेदपुर में खुला टाटा समूह का शोरूम

जेएनएन, जमशेदपुर। टाटा समूह का वेस्टसाइड शोरूम पीएंडएम हाइटेक सिटी सेंटर मॉल में खुला जिसका उद्घाटन ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक नोएल टाटा व टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने किया। इस मौके पर पीएंडएम मॉल के निदेशक व फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा भी उपस्थित थे। वेस्टसाइड का यह शोरूम झारखंड का पहला और देश का 131वा है। इससे पहले नोएल टाटा ने बताया कि 33000 वर्गफुट में खुला यह दोमंजिला शोरूम पूरे परिवार के लिए है। यहां सभी उम्र के लिए कपड़ों और जूतों से लेकर एसेसरीज, खिलौने, किताब स्टेशनरी, खेलकूद के सामान आदि उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वे जमशेदपुर छह-सात बार आए हैं, लेकिन एक-दो दिन ही रहे है। यह शहर मुझे बहुत अच्छा लगता है। जमशेदपुर में रिटेल मार्केट की काफी संभावना है। यहा की परकैपिटा इनकम भारत के औसत परकैपिटा इनकम से काफी ज्यादा है। रिटेल मार्केट के लिए जमशेदपुर बहुत अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राची सहित झारखंड के अन्य शहरों में भी स्टोर खोलेंगे। उनका शोरूम यहा बहुत पहले आ जाता, लेकिन स्थान उपलब्ध नहीं होने की वजह से नहीं खुल पा रहा था। बगल के माल में भी उन्होंने स्पेस बुक कराया था, लेकिन उनका प्रोजेक्ट आने में काफी विलंब हो गया।

झारखंड के बाकी शहरों में भी स्थान उपलब्ध है, लेकिन वहा बड़े मॉल नहीं हैं। ऐसे में वह अलग से अपना स्टोर खोलेंगे। उनके स्टोर की खासियत है कि हर सप्ताह 300 तरह के नए स्टाइल के कपड़े बदल जाते हैं। हम तेजी से बदलते फैशन को आगे बढ़ाते हैं। यहा झारखंड की पारंपरिक कलर व डिजाइन के कपड़े भी लाएंगे। वैसे भी आजकल फैशन में एथनिक डिजाइन को काफी प्रमोट किया जा रहा है। मार्च तक पूर्वी भारत में 20 नए स्टोर आएंगे जबकि देश में इस वित्तीय वर्ष में 40 नए स्टोर खोलने की योजना है। टीवी नरेंद्रन ने कहा कि जमशेदपुर में इस स्टोर का इंतजार हम भी काफी समय से कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट मानव संसाधन प्रबंधन सुरेश दत्त त्रिपाठी, टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी. मुखर्जी, जुस्को के प्रबंध निदेशक तरुण डागा व पूर्व एमडी आशीष माथुर, टिनप्लेट कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक भूषण लाल रैना, पीएंडएम माल के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, रुचि नरेंद्रन, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।