Move to Jagran APP

टाटा समूह ने इतना किया है दान जो इन देशों के जीडीपी से है ज्यादा

आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा समूह ने अब तक इतना दान स्वास्थ्य शिक्षा सहित अजीविका के क्षेत्र में किया है जो तीन देशों के वार्षिक जीडीपी से भी अधिक है। वो देश है अफ्रीकी देश केन्या इथोपिया व लक्समर्ब व भारत का पड़ोसी राज्य श्रीलंका।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 10:31 AM (IST)
टाटा समूह ने इतना किया है दान जो इन देशों के जीडीपी से है ज्यादा
जाने किस संस्थान ने अब तक कितना किया है दान।

जमशेदपुर, जासं। एडेलगिव हुरुन संस्था ने पिछले दिनों पूरे शताब्दी वर्ष में किस संस्थान या कंपनी ने सबसे ज्यादा दान किया है  ऐसे परोपकारी कंपनियों, संगठन व व्यक्तियों की सूची जारी की थी। इसमें टाटा समूह के जमशेद जी नशरवान जी टाटा का नाम सबसे ऊपर था। जिन्होंने पूरे शताब्दी वर्ष में 102 अरब डॉलर से ज्यादा का दान किया था।

loksabha election banner

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा समूह अब तक इतना दान स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अजीविका के क्षेत्र में कर चुका है जो तीन देशों के वार्षिक जीडीपी से भी अधिक है। वो देश है अफ्रीकी देश केन्या, इथोपिया व लक्समर्ब व भारत का पड़ोसी राज्य श्रीलंका से भी अधिक है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टाटा समूह सामाजिक कार्यों के प्रति कितना सजग है। टाटा समूह अपना यह परोपकार वर्ष 1892 से कर रहा है जब दूसरी कंपनियां इस दिशा में सोचती तक नहीं थी। परोपकारी दान के बारे में बात करें तो टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी नशरवान जी टाटा ने 1892 में उन्नत भारत का सपना देखा। वे चाहते थे कि एक ऐसा शहर बसे जहां कर्मचारियों के रहने के लिए क्वार्टर, अस्पताल, चौड़ी सड़क, सड़कों के किनारे छायादार पेड़, बच्चों के लिए स्कूल, खेल का मैदान, सामुदायिक भवन सहित सभी सुविधाएं हो। उनके इस सपने को उनके बेटे सर दोराबजी ने पूरा किया और जमशेदपुर उनके सपनों का शहर के रूप में क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के रूप में विश्व भर में विख्यात है।

बिल गेट्स से भी आगे है टाटा समूह

एडेलगिव हुरुन की रिपोर्ट की माने तो शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में टाटा समूह एकमात्र भारतीय कंपनी है जो बिल गेट्स फाउंडेशन द्वारा खर्च किए जाने वाली राशि से भी एक चौथाई से अधिक आगे है। इस सूची में बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच के अलावा हेनरी वेलकम, हॉवर्ड ह्यूजेस, वॉरेन बफेट जैसे नाम शामिल है। जेफ बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने अब तक परोपकार में 8.5 बिलियन डॉलर ही दान किया है।

जाने किस संस्थान ने अब तक कितना किया है दान

जमशेद जी टाटा : 102.4 बिलियन डॉलर

बिल गेट्स व मेलिंडा फ्रेंच गेट्स : 74.6 बिलियन डॉलर

हेनरी विलियम्स : 56.7 बिलियन डॉलर

हॉवर्ड ह्यूजेस : 38.6 बिलियन डॉलर

वॉरेन बफेट : 37.4 बिलियन डॉलर

जॉर्ज सोरोस : 34.5 बिलियन डॉलर

हेंस विलडोफ : 31.5 बिलियन डॉलर

जेके लीली सीनियर : 27.5 बिलियन डॉलर

जॉन रॉकफेलर : 26.8 बिलियन डॉलर

एडस्ल फोर्ड : 26.6 बिलियन डॉलर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.