टाटा कम्युनिटी फुटबॉल चैंपियन बने सिमुलडागा व चाकुलिया
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चाकुलिया व सिमुलडागा की फुटबॉल टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चाकुलिया व सिमुलडागा की फुटबॉल टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सुंदरनगर के नांदुप मैदान में आयोजित टाटा ग्रुप कम्युनिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रमश: अंडर-15 व ओपेन वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-15 के फाइनल में सिमुलडागा को 4-3 से पराजित कर चाकुलिया ने खिताब पर कब्जा कर लिया। उधर, ओपेन वर्ग में सिमुलडागा ने मंझारी को 2-0 से पराजित कर चैंपियन का सेहरा अपने सिर बांधा। प्रतियोगिता में प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो व धनबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 वर्ग में बनो बास्के को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सुरई हांसदा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर व सुनील हांसदा को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड घोषित किया गया। ओपेन वर्ग में सुनील बांद्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अर्जुन समद को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर तथा संदीप कालिंदी व रमन को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का सम्मान मिला।