ब्लूस्कोप यूनियन के राकेश्वर अध्यक्ष, संजय सिंह बने महामंत्री
टाटा-ब्लूस्कोप स्टील इम्पलाइज यूनियन चुनाव में राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष बिजय खां कार्यकारी अध्यक्ष व संजय सिंह को महामंत्री चुन लिया गया।
जासं, जमशेदपुर : टाटा-ब्लूस्कोप स्टील इम्पलाइज यूनियन चुनाव में राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष, बिजय खां कार्यकारी अध्यक्ष व संजय सिंह को महामंत्री चुन लिया गया। शनिवार को दोपहर ढाई बजे तक चले मतदान में पहले कमेटी मेंबरों का परिणाम आया फिर विजयी मेंबरों ने अध्यक्ष के लिए राकेश्वर पांडेय का नाम लिया। इस पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई। इससे पूर्व कार्यकारिणी में को-ऑपशन के आधार पर पहले राकेश्वर पांडेय को मेंबर बनाया गया फिर उन्हें संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
राकेश्वर पांडेय ने आपसी सहमति व अपने विवेक के आधार पर शेष पदाधिकारियों का चयन किया। इसकी घोषणा देर शाम चुनाव पदाधिकारी विनोद राय ने चुनाव पर्यवेक्षक परविंदर सिंह की उपस्थिति में की।
पहली बार यह चुनाव गुप्त बैलेट के जरिए कराया गया। इससे पहले यूनियन की कमेटी मीटिंग में आम सहमति बनाकर यूनियन की कमेटी बनाई गई थी। यूनियन चुनाव तीन साल के लिए (2020-23) हुआ।
14 सीट पर 22 ने खरीदे थे नामांकन पत्र
14 कमेटी मेंबरों के चुनाव में 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया था। इसमें से पांच सीट पर कमेटी मेंबर निर्विरोध हो गए। इस प्रकार मात्र नौ सीटों पर चुनाव हुआ। जिसमें 99 फीसद कर्मचारी भाग लिए।
----
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम
पद- नाम
अध्यक्ष- राकेश्वर पांडेय
कार्यकारी अध्यक्ष-बिजय खां
डिप्टी प्रेसीडेंट-कमलेश साहू
महामंत्री-संजय कुमार सिंह
उपाध्यक्ष- अभिषेक श्रीवास्तव
संयुक्त सचिव- हसनैल कादरी
संगठन सचिव- प्रवीण कुमार राय
कोषाध्यक्ष- हेमंत
सलाहकार- निशांत गौतम, संतोष साहू
--
कमेटी मेंबर- शशिकांत वर्मा, अमित कुमार सिन्हा, अनुपम सिंह, आदित्य राज, टीकेचंद दीप, रवि उपाध्याय।
-----
ब्लूस्कोप में हाल ही में बोनस व बेहतर ग्रेड रिवीजन हुआ है। अब कर्मचारी हित में आइओडी, आइओडब्ल्यू, इंसेंटिव बोनस पर काम करना है। जो बहुत जल्द प्रबंधन से बातचीत कर उसे पूरा किया जायेगा।
-राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष